चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए लगाएं ये 4 होममेड D-Tan फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

De Tan Pack At Home: डी-टैन मास्क चेहरे पर लगाने से सनबर्न और टैनिंग की समस्या में राहत मिल सकती है। आइए जानें घर पर डी-टैन मास्क बनाने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए लगाएं ये 4 होममेड D-Tan फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


How To Make De Tan Pack At Home: वातावरण में तापमान बढ़ने से हमारी त्वचा पर भी असर पड़ने लगता है। इसके कारण कुछ देर धूप में जाने से भी टैनिंग और सनबर्न की समस्या होने लगती है। टैनिंग के कारण चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है, जो शरीर के रंग से अलग नजर आने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए चेहरे को डी-टैन करने की जरूरत होती है, जिससे त्वचा की रंगत पहले जैसी हो सके। कई लोग पार्लर में जाकर डी-टैन ट्रीटमेंट कराते हैं, जो शुरूआत में असर दिखाते तो हैं लेकिन धीरे-धीरे साइड इफेक्ट्स करने लगते हैं। ऐसी समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं होममेड डी-टैन फेस मास्क। ये मास्क त्वचा की गहराई से सफाई करने और टैनिंग हटाने में असरदार हो सकते हैं। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं होममेड डी-टैन मास्क बनाने के तरीके।

DE TAN FACE PACK  

घर पर डी-टैन फेस मास्क कैसे बनाएं - How To Make De Tan Face Pack At Home

बेसन और हल्दी का फेस मास्क  

सामग्री

बेसन - 2 चम्मच

हल्दी - 1 चम्मच

दही - 3 चम्मच

बनाने की विधि

बेसन और हल्दी का फेस मास्क त्वचा को ठंडक देने और टैनिंग हटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच बेसन लीजिए। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच हल्दी और  3 चम्मच दही मिक्स करें। पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।

बेसन में मौजूद एक्सफोलिएटिंग और ब्लीचिंग एजेंट त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। इसमें बारीक कण पाए जाते हैं, जो स्किन से डेड सेल्स निकालने में मदद करते हैं। वहीं दही में मौजूद विटामिन्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन का खतरा कम करने में असरदार हो सकते हैं। हल्दी टैनिंग हटाने के लिए फायदेमंद मानी जाती है, इसमें पाए जाने वाले आवश्यक गुण त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं। 

कॉफी और दही का फेस मास्क 

सामग्री

कॉफी पाउडर - 2 चम्मच

दही - 3 चम्मच 

हल्दी - 1 चम्मच

बनाने की विधि

कॉफी और दही का फेस मास्क सनबर्न से राहत देने में मदद कर सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच कॉफी पाउडर लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच हल्दी और जरूरत अनुसार दही मिलाएं। पेस्ट को गाढा ही तैयार करें। फेस मास्क बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दें।

कॉफी में पाए जाने वाले बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। यह चेहरे से टैनिंग हटाने और निखार बनाए रखने में फायदेमंद हो सकती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा पर ग्लो लाने में मदद कर सकता है।  

इसे भी पढ़े- बॉडी टैनिंग हटाने के लिए लगाएं डी-टैन बॉडी मास्क, जानें बनाने का तरीका

पपीता और शहद का फेस मास्क

सामग्री

पपीते का गूदा - 2 चम्मच

शहद  - 1 चम्मच

नींबू का रस - 1 चम्मच

बनाने की विधि 

पपीते और शहद का फेस मास्क टैनिंग हटाने और त्वचा में निखार लाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। फेस मास्क बनाने के लिए  बाउल में  2 चम्मच पपीते के गूदा यानि पल्प लीजिए। अब इसमें  1 चम्मच शहद और  1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए रहने दें। 

पपीते का पल्प स्किन और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद आवश्यक गुण त्वचा से डेड स्किन सेल्स निकालने में मदद कर सकते हैं। वहीं नींबू टैनिंग और सनबर्न की समस्या से राहत देने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- धूप से त्वचा पड़ गई है काली? इन 3 होममेड डी-टैन फेस पैक से पाएं खोया हुआ निखार

मसूर दाल और एलोवेरा का फेस मास्क

सामग्री 

मसूर दाल पाउडर - 2 चम्मच 

एलोवेरा - 3 चम्मच

टमाटर का रस - 1 चम्मच

बनाने की विधि

मसूर दाल और एलोवेरा का फेस मास्क त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। पेस्ट तैयार करने के लिए  3 चम्मच एलोवेरा जेल के साथ  2 चम्मच मसूर दाल पाउडर मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं और चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से हटाते हुए चेहरा साफ धोएं और मॉस्चराइजर लगाना न भूलें। 

मसूर दाल के बारीक कण चेहरे से डार्क स्पॉट्स और टैनिंग की समस्या खत्म कर सकते हैं। वहीं टमाटर त्वचा को नमी देने और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।  

अगर आप घरेलू नुस्खो का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

Read Next

ग्लिसरीन से करें चेहरे की मालिश, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer