टैनिंग दूर करने के लिए लगाएं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Can Beetroot Remove Tan: चेहरे और हाथ-पैरों की टैनिंग हटाने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें टैनिंग हटाने के लिए चुकंदर कैसे इस्तेमाल करना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
टैनिंग दूर करने के लिए लगाएं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Beetroot Face Mask For Tanning At Home: गर्मियां शुरू होने के साथ ही त्वचा की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इस दौरान सनबर्न, स्किन एलर्जी और टैनिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में टैनिंग की समस्या होना भी आम बात है। इस दौरान धूप काफी ज्यादा होती है, इसलिए कुछ देर भी धूप में जाते ही हमें टैनिंग होने लगती है। यह त्वचा के रंग को गहरा कर देती है। जिससे शरीर के अन्य हिस्से टैनिंग वाले हिस्सों से अलग लगने लगते हैं। टैनिंग हटाने के लिए कई महिलाएं सलून और पार्लर से ट्रीटमेंट कराती हैं। लेकिन अब रोज तो टैनिंग रिमूवल ट्रीटमेंट नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चुकंदर से फेस मास्क बनाकर लगाते हैं, तो इससे आपको टैनिंग से जल्द राहत मिल सकती है। आइए इस लेख में जानें टैनिंग हटाने के लिए चुकंदर कैसे इस्तेमाल करें। 

tanning

टैनिंग हटाने के लिए लगाएं चुकंदर से बने ये फेस मास्क- Face Masks To Reduce Tanning In Summer

चुकंदर और दही- Beetroot and Curd

टैनिंग हटाने के लिए आप चुकंदर और दही का फेस मास्क लगा सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की रंगत निखारने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच गाढ़ा दही लें। अब इसमें 1 चम्मच चुकंदर का पाउडर मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

चुकंदर का रस और बेसन- Beetroot and Besan

चुकंदर और बेसन का मास्क टैनिंग हटाने के लिए अच्छा विकल्प है। बेसन में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। यह फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 3 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पाने से वॉश कर लें। इस फेस मास्क से आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी बनेगी। 

इसे भी पढ़ें- चुकंदर से दूर करें चेहरे की झाइयां, जानें इस्तेमाल का तरीका

चुकंदर और संतरे का पाउडर- Beetroot and Orange Peel 

चुकंदर और संतरे से आप चेहरे की रंगत निखार सकते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन-सी मौजूद होता है। यह टैनिंग कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लीजिए। अब इसमें 3 चम्मच चुकंदर का रस लीजिए। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

चुकंदर और एलोवेरा- Beetroot and Aloevera

एलोवेरा जेल सनबर्न और टैनिंग दूर करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं। इसे सूखने तक चेहरे पर लगाकर रखें। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाबी निखार लाने के लिए लगाएं चुकंदर के पाउडर का फेस मास्क

चुकंदर और मसूर दाल- Beetroot and Masoor Dal 

चुंकदर और मसूर दाल टैनिंग हटाने के लिए अच्छा मिश्रण है। मसूर दाल में छोटे-छोटे कण पाए जाते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच चुकंदर के रस के साथ 1 चम्मच दही और 1 चम्मच मसूर दाल का पाउडर लें। चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही ये फेस मास्क इस्तेमाल करें। 

Read Next

गर्मी में वैक्सिंग के बाद हो जाती है दाने और खुजली की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer