समय से पहले सफेद हो गए हैं बाल? बालों को काला करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For White Hair: सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं - 

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 26, 2023 11:30 IST
समय से पहले सफेद हो गए हैं बाल? बालों को काला करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies For White Hair In Hindi: आजकल की बदलती जीवनशैली में बालों का समय से पहले सफेद होना एक आम समस्या बन चुका है। कम उम्र में ही बालों के सफेद होनी की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। समय से पहले बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- गलत खानपान, खराब जीवनशैली, पोषण की कमी या तनाव। सफेद बालों की वजह से आप उम्र से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं। ऐसे में लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहदी या कलर लगाते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन परेशान न हों। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से बालों को काला कर सकते हैं।  इस लेख में हम आपको सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बता रहे हैं -

सफेद बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For White Hair In Hindi

आंवला 

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आंवला फायदेमंद साबित हो सकता है। आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो बालों के सफेद होने की समस्या को कम कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 4 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें 2 चम्मच आंवला का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद तेल को थोड़ा गर्म कर लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाएं तो इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से सफेद बालों की परेशानी दूर होगी और बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

Safed-Balo-Ke-Gharelu-Upay

मेथी के बीज

सफेद बालों के घरेलू उपचार के लिए मेथी के बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, मेथी के बीज में मौ एसेंशियल अमीनो एसिड होते हैं, जो समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी के बीज को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। लगभग 1 घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार जरूर करें।  

कॉफी और मेंहदी 

कॉफी और मेंहदी को मिक्स करके लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर हो सकती है। यह बाल काले करने का एक प्रभावी तरीका है। इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर को पानी में उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो इसमें 4-5 चम्मच मेंहदी मिला दें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगा लें। करीब 3-4 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। आप इस मिश्रण को महीने में एक बार जरूर लगाएं। 

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए लगाएं महुआ का तेल, मिलेंगे कई फायदे

करी पत्ता 

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल प्रभावी साबित हो सकता है। करी पत्ता एक हेयर कलरिंग एजेंट की तरह काम करता है। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है। इसके लिए आधी कटोरी नारियल के तेल में 12-15 करी पत्ते डालकर उबाल लें। फिर तेल को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। 1-2 घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें। आप हफ्ते में दो से चार बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

ब्लैक टी 

आप सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ब्लैक टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ब्लैक टी में कैफीन, फ्लेवोनॉइड्स, गैलिक एसिड और कैटेचिन जैसे कई तत्व होते हैं। ये सभी तत्व बालों को रंग देने में मदद कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल नैचुरली काले हो सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच ब्लैक टी डालकर उबाल लें, जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें। 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों को काला करने के लिए लगाएं मेथी दाना और नारियल तेल के 2 हेयर पैक

अगर आप भी समय से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी कम न हो रही हो, तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।

Disclaimer