
Mahua Oil Benefits For Hair: आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बालों से जुड़ी परेशानियां लोगों में आम हैं। कम समय में बाल सफेद होने की समस्या भी तेजी से बढ़ी है। कम समय में सफेद बाल होने पर लोग तमाम तरह के तेल और दूसरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बालों को सफेद होने से बचाने के लिए महुआ के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। महुआ के तेल में मौजूद पोषक तत्व और गुण बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। महुआ में कैल्शियम, हेल्दी फैट, विटामिन, आयरन, कर्ब्स आदि पर्याप्त मात्रा में होते हैं। महुआ के तेल में मौजूद गुण बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते ही हैं साथ ही ब्रोंकाइटिस, टॉन्सिलिटिस और ग्रसनीशोथ जैसी बीमारियों में भी बहुत उपयोगी होते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए महुआ के तेल के फायदे।
सफेद बालों के लिए महुआ के तेल के फायदे- Mahua Oil Benefits For Gray Hair
महुआ के तेल में मौजूद गुणों के कारण ही इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण बालों को पोषण देने के साथ सफेद बालों को काला करने का काम करते हैं। बालों में नियमित रूप से महुआ का तेल लगाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. सफेद बालों को करे काला
सफेद बालों को काला करने के लिए महुआ के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 1 चम्मच महुआ के तेल में 1 चम्मच रोजमेरी का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: इन 5 समस्याओं में फायदेमंद होता है महुआ के तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
2. बालों को मजबूत बनाए
बालों को मजबूत बनाने के लिए भी महुआ के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। रोजाना महुआ के तेल से बालों की जड़ों तक मालिश करने से आपके बाल मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना भी कम होता है।
3. बालों को शाइनी बनाने में फायदेमंद
बालों को शाइनी और चमकदार बनाने में महुआ के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण बालों की चमक वापस लौटाने का काम करते हैं। महुआ के तेल में बराबर मात्रा में रोजमेरी का तेल मिक्स करके लगाने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
4. डैंड्रफ दूर करने में फायदेमंद
बालों में मौजूद डैंड्रफ को दूर करने के लिए भी महुआ के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। महुआ के तेल को मेहंदी के तेल में मिलाकर बालों में लगाने से आपके बाल की ग्रोथ बढ़ती है और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में तेजी से बाल बढ़ाने के लिए क्या करें? जानें 5 टिप्स जो हेयर ग्रोथ में करेंगी मदद
आयुर्वेद में महुआ के तेल को बालों के लिए बेहतरीन औषधि माना गया है। बालों में महुआ के तेल की कुछ बूंदें, मेहंदी के तेल में मिलकर अच्छी तरह से लगायें। बालों की ग्रोथ और स्कैल्प्स पर इसकी अच्छी तरह से मालिश करने के बाद इसे 1 से 2 घंटे के लिए खुला छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और बालों का विकास तेजी से होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)