Camphor Benefits for Hair: बालों को घना और मजबूत बनाने की चाह अधिकतर लोगों की होती हैं। लेकिन कई बार खानपान में कमी गलत लाइफस्टाइल के कारण बाल काफी झड़ने लगते हैं। कई बार गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ, दोमुंहे बाल और बालों को न बढ़ना आदि की परेशानी भी काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग कई तरह के बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स का लंबे समय तक बालों पर इस्तेमाल करने से बालों की नैचुरल शाइन चली जाती हैं और बाल भी बेजान होने लगते हैं। क्योंकि कई बार इन प्रोडक्ट्स में काफी मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर को यूज किया जा सकता हैं। कपूर में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। ये नैचुरल होने के साथ बालों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे। अधिकतर लोग ये, तो जानते हैं कि बालों पर कपूर को लगाया जाता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि बालों पर कपूर को कैसे लगाएं। (Balo par kapur kaise lagaye)
कच्चे अंडे के साथ कपूर
बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए कपूर को कच्चे अंडे के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए कपूर के तेल या कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कपूर के तेल को कच्चे अंडे में मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर 15 से 20 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें। ऐसा करने से बाल मजबूत होने के साथ सिल्की भी बनेंगे।
कपूर और नारियल तेल
कपूर और नारियल तेल के इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या और गंजेपन की परेशानी दूर होगी। कपूर और नारियल तेल को लगाने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें। उसके बाद इस मिश्रण की बालों के स्पैल्प पर लगाएं और हल्के हाथ से बालों की मालिश करें। ऐसा नियमित करने से बाल हैवी होते हैं और बाल झड़ना भी बंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ठंडा पानी पीने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
कपूर और जैतून का तेल
कपूर और जैतून का तेल को मिलाकर लगाने से बाल जल्दी लंबे होने के साथ बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं। कपूर और जैतून का तेल इस्तेमाल करने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने बालों की समस्याएं दूर होगी।
कपूर और एलोवेरा
कपूर और एलोवारा का इस्तेमाल करने से बाल शाइनी होने के साथ बाल मजबूत भी होंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी।
कपूर बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। बालों पर कपूर का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version