
Side Effects Of Drinking Cold Water In Winter: सर्दियों में कई लोग गर्म पानी के बजाए ठंड पानी ही पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में अगर आप ठंडा पानी पी रहे हैं, तो शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। सर्दियों में ठंडे पानी पीने की वजह से सर्दी- खांसी की समस्या होने के साथ छाती में बलगम और सिरदर्द की परेशानी हो सकती हैं। इन सब समस्याओं से दूर रहने के लिए सर्दियों में गुनगुने पानी ही पिएं। ठंडे पानी पीने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं साथ ही पाचन तंत्र भी खराब हो सकता हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए नियमित गुनगुने पानी को ही पिएं। गुनगुना पानी घर के सभी सदस्यों को आसानी से दिया जा सकता हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में ठंडे पानी पीने के नुकसान के बारे में।
सर्दी- जुकाम की समस्या
सर्दियों में ठंडे पानी पीने की वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। अगर आपका सर्दी- जुकाम लंबे समय से ठीक नहीं हो रहा हैं, तो सर्दियों में गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। गुनगुना पानी पीने से सर्दी में जुकाम की समस्या आसानी से ठीक होगी।
पाचन तंत्र में समस्या
सर्दियों में ठंडे पानी पीने से पाचन तंत्र में परेशानी हो सकती हैं। कई बार ठंडे पानी पीने की वजह से ब्लड सेल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे खाना पचने में परेशानी हो सकती हैं। ठंडे पानी पीने की वजह से पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। जिससे पेट को खाना पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए गुनगुने पानी का ही सेवन करें।
हार्ट के लिए खतरनाक
सर्दियों में ठंडा पानी पीने की वजह से हार्ट को नुकसान हो सकता हैं। ठंडा पानी पीने से हार्ट का रेट बढ़ सकता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। सर्दियों में ठंडा पानी वैगस तंत्रिका को ठंड के कारण सिकोड़ देता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- बुखार और सर्दी होने पर क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स जल्द रिकवरी में करेंगे मदद
साइनस के मरीजों के लिए हानिकारक
सर्दियों में ठंडा पानी पीने की वजह से साइनस की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने से बलगम और सांस लेने में दिक्कत आदि की परेशानी बढ़ सकती हैं, जो आगे चलकर साइनस का रूप लेती है। सर्दियों में ठंडा पानी पीने की वजह से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती हैं।
सिर दर्द
सर्दियों में ठंडा पानी पीने की वजह से सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ठंडा पानी स्पाइन की सेंसेटिव नसों को ठंडा कर कर देता है। ये नसें डायरेक्ट सिर पर असर करती है। जिससे सिरदर्द की परेशानी बढ़ सकती है।
सर्दियों में ठंडा पानी पीने की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में सर्दी होने पर ठंडे पानी पीने से बचें।
All Image Credit- Freepik