Dates vs Munakka Which is Better for Health: सर्दियों में हम सभी अपने शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। दरअसल, सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है। ऐसे में हम सभी जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सर्दियों में फिट और हेल्दी बने रहने के लिए हमें विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अकसर लोग अपनी डाइट में बादाम, काजू, किशमिश, अंजीर, काली मिर्च, दालचीनी, खजूर और मुनक्का आदि को शामिल करते हैं। वैसे तो ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में अकसर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि इनमें से कौन सी चीज खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है? खासकर, खजूर और मुनक्का में से क्या अधिक लाभकारी होता है? तो चलिए, जानते हैं खजूर और मुनक्का में से क्या अधिक फायदेमंद होता है? (Difference Between Dates and Munakka in Hindi)
मुनक्का में पोषक तत्व- Munakka Nutrition in Hindi
मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, जिंक, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि 100 ग्राम मुनक्का में लगभग 26 ग्राम सोडियम, 79 ग्राम कार्ब्स, 4.5 ग्राम फाइबर, 3.3 ग्राम प्रोटीन, 62 एमजी कैल्शियम और 1.8 एमजी आयरन पाया जाता है। इसके अलावा मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
खजूर में पोषक तत्व- Dates Nutrition in Hindi
मुनक्का की तरह ही खजूर में भी पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि खजूर में फाइबर और विटामिन बी की मात्रा अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। 100 ग्राम खजूर में 277 कैलोरी, 75 ग्राम कार्ब्स, 7 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा खजूर में मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन और कॉपर भी पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खाएं खूजर, दूर होंगी ये 5 समस्याएं
मुनक्का के फायदे-Munakka Benefits in Hindi
सर्दियों में मुनक्का खाना काफी फायदेमंद होता है। मुनक्का में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए मुनक्का का सेवन करने से एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
- इसके अलावा मुनक्का में फाइबर भी पाया जाता है। ऐसे में अगर आप मुनक्का खाएंगे, तो आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।
- मुनक्का में अधिक मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है। ऐसे में अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मुनक्का का सेवन कर सकते हैं।
- मुनक्का में पोटेशियम होता है। इसलिए अगर आप मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो इससे आपके हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है।
- मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर और त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
खजूर के फायदे- Dates Benefits in Hindi
- खजूर में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए।
- खजूर ब्रेन फंक्शन में सुधार कर सकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में खजूर जरूर शामिल करने चाहिए।
- मुनक्का की तरह ही खजूर में भी फाइबर काफी अधिक होता है। ऐसे में कब्ज, गैस या पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं होने पर आप खजूर का सेवन भी कर सकते हैं।
- खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इन 5 तरीकों से खाएं मुनक्का, मिलेंगे गजब के फायदे
खजूर और मुनक्का में से क्या अधिक फायदेमंद- Dates vs Munakka Which is Better for Health in Hindi
आपको बता दें कि खजूर और मुनक्का में से क्या अधिक फायदेमंद होता है? इसके बीच अंतर कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि खजूर और मुनक्का दोनों की तासीर गर्म होती है। इसलिए खजूर और मुनक्का दोनों को विंटर डाइट में शामिल किया जाता है। इसके अलावा खजूर और मुनक्का में पोषक तत्वों का मूल्य भी लगभग एक समान ही है। खजूर और मुनक्का दोनों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खूजर और मुनक्का में कार्ब्स, कैलोरी और फैट भी होता है। इन दोनों के पोषक तत्वों के मूल्य में ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में आप चाहें तो मुनक्का या खजूर में से कुछ भी खा सकते हैं। लेकिन मुनक्का में खजूर की तुलना में प्रोटीन अधिक पाया जाता है। इसके अलावा खजूर में फाइबर, कार्ब्स मुनक्का के तुलना में अधिक होता है। खजूर और मुनक्का दोनों में ही शुगर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है या आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपको खजूर और मुनक्का का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। आपको मुनक्का और खजूर में से क्या खाना चाहिए, इस बारे में आप एक बार डाइटीशियन से सलाह ले सकते हैं। आपकी डाइटीशियन आपको बता सकते हैं कि खजूर और मुनक्का में से आपके लिए क्या अधिक फायदेमंद हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version