सर्दियों में इन 5 तरीकों से खाएं मुनक्का, मिलेंगे गजब के फायदे

How to Eat Munakka in Winters: सर्दियों में मुनक्का खाना काफी फायदेमंद होता है। आप इन 5 तरीकों से मुनक्का को अपनी विंटर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में इन 5 तरीकों से खाएं मुनक्का, मिलेंगे गजब के फायदे


How to Eat Munakka in Winter in Hindi: सर्दियों में मुनक्का खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मुनक्का में एंटीबैक्टीरियल, बीटा कैरोटीन जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा मुनक्का में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की मात्रा भी काफी अधिक होती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में मुनक्का को जरूर शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से मुनक्का खाने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे अपच, मतली और उल्टी जैसी समस्याओं में भी आराम मिल सकता है। खासकर, सर्दियों में मुनक्का खाना अधिक लाभकारी होता है। क्योंकि मुनक्के की तासीर गर्म होती है, इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। शरीर को पर्याप्त एनर्जी और ताकत मिलती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मुनक्का कैसे खाना चाहिए? या फिर सर्दी में मुनक्का कैसे खाएं? (How to Eat Munakka in Winter in Hindi)

सर्दी में मुनक्का कैसे खाएं?- Ways to Eat Munakka in Winters in Hindi

1. मुनक्का खाएं

मुनक्का खाने का सबसे साधारण तरीका सीधे तौर पर खाना होता है। आप मुनक्का लें और इसे सीधे तौर पर खा लें। इसके लिए आप 2-3 मुनक्का लें, इसे सीधे खा लें। आप एक दिन में 1-2 बार मुनक्का खा सकते हैं। सर्दियों में दिन में दो बार मुनक्का खाना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं

2. मुनक्का को पानी में भिगोकर खाना

जिस तरह पर किशमिश को पानी में भिगोकर खाते हैं, उसी तरह मुनक्का को भी पानी में भिगोकर खाया जा सकता है। इसके लिए आप 2-3 मुनक्का लें। इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका सेवन कर लें। आप सुबह खाली पेट पानी में भिगोए हुए मुनक्का खा सकते हैं। रोजाना पानी में भिगोए हुए मुनक्का खाने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप चाहें तो सुबह मुनक्का को पानी में भिगोकर शाम के समय भी खा सकते हैं।

munakka with milk in winters

3. मुनक्का को दूध में भिगोकर खाना

आप मुनक्का को दूद में भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 मुनक्का लें, इसे रातभर एक गिलास पानी में डालकर रख दें। फिर सुबह उठकर दूध में भीगे हुए मुनक्कों का सेवन कर लें। रोजाना दूध में भीगे हुए मुनक्का खाने से आपकी सेहत को काफी फायदा मिल सकता है। रोजाना दूध में भीगे हुए मुनक्का खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है। इससे कब्ज को दूर करने में मदद मिल सकती है।

4. मुनक्का को दूध में उबालकर खाना

आप मुनक्का को दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 3-4 मुनक्का डालें और फिर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। आप दूध में उबले हुए मुनक्के रात को सोते समय खा सकते हैं। रोजाना रात को दूध में उबले हुए मुनक्के खाने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, आयरन की कमी दूर होगी और कब्ज में भी आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

5. मुनक्का का हलवा

सर्दियों में हलवा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। हम सभी सर्दियों में गाजर का हलवा खाते हैं। आप चाहें तो मुनक्के का भी हलवा सर्दियों में खा सकते हैं। यानी सर्दियों में मुनक्का को हलवे के रूप में खाया जा सकता है। इसके लिए आप मुनक्का लें। इसमें ग्राइंड कर लें और फिर इसका हलवा बना लें। आप सर्दियों में कभी-कभार मुनक्के का हलवा खा सकते हैं। आप चाहें तो मुनक्के को गाजर, सूजी के हलवे में भी डालकर खा सकते हैं। 

Ways to Eat Munakka in Winters in Hindi: आप मुनक्के का सेवन दूध, पानी में भिगोकर कर सकते हैं। इसके अलावा मुनक्का का हलवा खाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

Read Next

आंवला चूर्ण खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जाने खाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version