
Dates Benefits: खजूर खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर में (Dates in hindi) आयरन और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है। आज हम बात कर रहे हैं खाली में खजूर खाने के फायदों के बारे में। जी हां, खाली पेट खजूर (dates benefits in hindi) खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। खाली पेट खजूर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा से जानें खाली पेट खजूर खाने के फायदे (khali pet khajoor khane ke fayde) -
खजूर में पोषक तत्व (dates nutrition)
खजूर आयरन और फाइबर के साथ ही अन्य पोषक तत्वों का भी अच्छा सोर्स है। खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम भी होता है। साथ ही खजूर में कार्बोहाइड्रेट, शुगर, विटामिन बी6 भी पाया जाता है। सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर को ये सभी जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मिल जाते हैं।
1. हीमोग्लोबिन बढ़ाए खजूर (Dates Increase Hemoglobin)
अधिकतर महिलाओं में एनीमिया की समस्या देखने को मिलती है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। खजूर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाकर एनीमिया की समस्या (anemia in hindi) से निजात दिलाता है। खजूर में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्नोबिन बढ़ाता है। शरीर में खून की पूर्ति करता है। खाली पेट खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।
2. कब्ज की समस्या दूर करे खजूर (Dates Benefits for Constipation)
गलत खान-पान, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और तनाव कब्ज के मुख्य कारण हैं। रोज सुबह खाली पेट खजूर खाने से कब्ज की समस्या (Constipation meaning) में भी आराम मिलता है। खजूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। कब्ज और अपच की समस्या दूर करता है। रोज 1-2 खजूर खाने से कब्ज से बचाव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - इन 8 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक
3. स्वीट क्रेविंग्स कम करता है खजूर (Dates for Sugar Cravings)
खजूर में नैचुरल शुगर (Natural Sugar) होता है, यह हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाता है। कई लोगों को बार-बार मीठा खाने का मन करता है, ऐसे में खजूर खाना फायदेमंद होता है। खजूर मीठा खाने की क्रेविंग कम करता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में खजूर (Dates in Hindi) को जरूर शामिल करना चाहिए।
4. वेट लॉस में कारगर खजूर (Dates for Weight Loss)
अपना वजन कम (Weight Loss Diet) करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए खजूर काफी कारगर साबित हो सकता है। खजूर फाइबर से भरपूर होता है, इससे भूख कम लगती है और ओवरइटिंग से बचते हैं। जब हम कंट्रोल में खाते हैं, तो वजन भी कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें - शिशुओं को खजूर खिलाने से होते हैं ये 7 फायदे, जानें खिलाने का तरीका
5. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद (Dates Benefits for Pregnancy)
खजूर का सेवन गर्भवती या प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। खजूर (Dates in HIndi) में मौजूद आयरन महिलाओं में खून की पूर्ति करता है। खजूर विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। गर्भवती महिलाएं दिन में 1-2 खजूर आसानी से खा सकती हैं। महिलाओं के लिए खजूर खाना काफी फायदेमंद होता है।
आप भी खजूर (Dates Benefits) को पूरे फायदों को पाने के लिए इसका सेवन खाली पेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। साथ ही खजूर को सीमित मात्रा में ही खाएं।
Read Next
कम पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए आपको
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version