खजूर (benefits of dates) की नेचुरल मिठास जहां हमारे मन को खुश कर देती है वहीं, ये सेहत के लिए भी लाभकारी है। खजूर की खास बात ये है कि ये हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। पर अगर बात सिर्फ महिलाओं ( Health benefits of dates for womens) की करें, तो खजूर उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। जी हां, खजूर में फाइबर की सबसे ज्यादा मात्रा होती है जो कि गट हेल्थ और मेटाबोलिज्म दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार है। खजूर खाने का एक फायदा ये भी कि ये हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा फोलेट और आयरन की कमी से जूझ रहीं महिलाओं के लिए तो ये रामबाण उपचार है। इसके अलावा महिलाएं अगर रेगुलर खजूर खाएं तो, इससे उन्हें अन्य कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो, जानते हैं महिलाओं के लिए खजूर खाने के 5 फायदे।
image credit: Taste of Home
महिलाओं के लिए खजूर के फायदे-benefits of dates for womens
1. क्रेविंग से लड़ता है
महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन सबसे ज्यादा झेलना पड़ता है। इस दौरान उन्हें क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है और गलत तरीके से कुछ भी खाने के कारण मोटापा और पीसीओडी आदि होने का भी डर रहता है। ऐसे में खजूर खाना क्रेविंग को शांत करने में बहुत मददगार है। इसके अलावा कुछ पीरियड्स के दौरान, स्ट्रेस में और प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ज्यादा मीठे की क्रेविंग होती है। ऐसे में खजूर खाना मीठे की क्रेविंग को दूर करता है और एक नेचुरल स्वीटर की तरह काम करता है। साथ ही इसमें फाइबर है, जो कि पेट और मन दोनों को शांत कर देता है और लगातार खाने से बच जाते हैं।
2. आयरन की कमी को दूर करता है
महिलाओं में आयरन की कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में खजूर आयरन की कमी को दूर करता है। इसमें रोजाना की खुराक के अनुसार 5 प्रतिशत तक आयरन होता है। इसलिए रेगुलर खजूर खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि शरीर में खून बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें पाय जाने वाले तत्व जैसे फ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स और फेनोलिक एसिड होता है जो कि महिलाओं में दिल की बीमारियां, कैंसर और आंखों से जुड़े रोगों से बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : PCOS के लिए डाइट प्लान: डॉक्टर से जानें पीसीओएस में क्या खाएं और क्या नहीं
3. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
गर्भावस्था के अंतिम कुछ हफ्तों के दौरान खजूर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नेचुरल लेबर को बढ़ावा दे सकता है और प्रसव पीड़ा को कम कर सकता है। दरअसल, गर्भावस्था में ये ऑक्सीटोसिन रिसेप्टर्स से बंधते हैं और शरीर में ऑक्सीटोसिन के प्रभावों की नकल करते प्रतीत होते हैं। ऑक्सीटोसिन एक हार्मोन है जो बच्चे के जन्म के दौरान कांट्रेक्शन का कारण बनता है। इसके अतिरिक्त, खजूर में टैनिन होते हैं, जो ऐसे यौगिक हैं जिन्हें संकुचन को सुविधाजनक बनाने में मदद करने के लिए जाना जाता है। ये नेचुरल शुगर और कैलोरी का भी एक अच्छा स्रोत हैं, जो डिलीवरी के दौरान ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मददगार है।
image credit: Baby Chick
4. दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
खजूर के फायदे की बात करें, तो इसमें मैग्नीशियम होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। इसके अलावा खजूर में मौजूद पोटैशियम दिल के टिशूज और सेल्स को स्वस्थ रखने में मददगार है। साथ ही पोटैशियम शरीर के नमक का संतुलन में भी मददगार है। खजूर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है और हाई ब्लड प्रेशरी की समस्या और दिल से जुड़े रोगों को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में केसर खाने के फायदे, नुकसान और सावधानियां
5. हड्डियों को स्वस्थ रखता है
खजूर में फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम सहित कई खनिज होते हैं और सब हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने की क्षमता रखते हैं और हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी होता है जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान लेना पेट में पल रहे बच्चे की हड्डियों के विकास में मदद करता है।
इसेक अलावा महिलाओं के लिए खजूर खाने के गजब फायदे हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है और इसका फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करता है। इस प्रकार, इन्हें खाना डायबिटीज में भी फायदेमंद है।
Main image credit: Kingdom Of Baby
Read more articles on Women's Health in Hindi