प्रेगनेंसी में केसर खाने के फायदे, नुकसान और सावधानियां

गर्भावस्था के दौरान केसर का सेवन कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदेह, इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानें इसके फायदे और नुकसान
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में केसर खाने के फायदे, नुकसान और सावधानियां


जैसे ही महिलाएं गर्भावस्था में कदम रखती हैं वैसे ही डॉक्टर सलाह देते हैं कि वे अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व को जरूर जोड़ें। हम बात कर रहे हैं केसर की। अगर केसर के पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो केसर के अंदर भरपूर मात्रा में पानी, कैलोरी, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स, विटामिन ए, बाटा कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में यह सवाल महिलाओं के जहन में आना स्वभाविक है कि क्या वे गर्भावस्था के दौरान अपनी डाइट में केसर को जोड़ सकती है या नहीं? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्भावस्था के दौरान केसर को डाइट में जोड़ने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही नुकसान के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

बता दें कि प्रेगनेंसी में केसर खाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन उसके लिए सबसे पहले महिलाओं को इसकी सीमित मात्रा की जानकारी होनी जरूरी है। ज्यादा केसर के सेवन से गर्भवती महिलाओं को नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज के हो सकते हैं ये 4 कारण, जानें इससे बचाव के तरीके

गर्भावस्था में केसर खाने के फायदे

यदि गर्भावस्था के दौरान महिला केसर का सेवन करती हैं तो निम्न फायदे हो सकते हैं-

1 - गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाएं केसर का सेवन करती हैं तो ऐसा करने से न केवल पेट में ऐठन और दर्द की समस्या दूर होती है बल्कि केसर के अंदर पाए जाने वाले गुण मांसपेशियों और शिशु के विकास में भी फायदेमंद है।

2 - गर्भावस्था के दौरान मूड स्विंग की समस्या से महिलाएं काफी परेशान रहती है। यह मूड स्विंग की समस्या हार्मोन में बदलाव के कारण हो सकती है। ऐसे में महिलाएं केसर के उपयोग से मूड स्विंग की समस्या के साथ-साथ अपने मूड को अच्छा भी बना सकती हैं।

3 - मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में गर्भावस्था में केसर का सेवन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाएं उल्टी आने की समस्या, सुस्ती, महसूस करना या जी मिचलाने की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए केसर का सेवन काफी मददगार साबित हो सकता है।

4 - उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने में कैसे गर्भवती महिलाओं के बेहद काम आ सकता है। बता दें कि केसर के अंदर पोटेशियम पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है।

5 - गर्भावस्था के दौरान अनिद्रा की समस्या से परेशान महिलाएं केसर के सेवन से इस समस्या को दूर करने में कर सकती हैं। बता दें कि सोने से पहले यदि महिलाएं की केसर के दूध का सेवन करें तो अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान केसर के सेवन से होने वाले नुकसान

किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ केसर के साथ भी है। ऐसे में जानें केसर के नुकसान

1 - केसर के अधिक सेवन से महिलाओं को घबराहट, जी मिचलाना आदि की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें कुछ नुकसान और सावधानियां

2 - केसर की अधिकता गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकती है।

नोट - गर्भावस्था के दौरान केसर के सेवन से सेहत को बेहद फायदे होते हैं लेकिन इसकी अधिकता से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में महिलाएं गर्भावस्था के दौरान केसर का सेवन करते वक्त सीमित मात्रा का ज्ञान जरूर ले लें।

इस लेख में फोटोज़ freepik से ली गई हैं। 

Read more articles on women health in hindi

Read Next

प्रेगनेंसी में जिंक की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें जिंक से होने वाले फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version