Doctor Verified

इन 8 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक

dates side effects: खजूर खाना फायदेमंद ही नहीं कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जानें किन लोगों को खजूर खाने से परहेज करना चाहिए-
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 8 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक


किन लोगों को खजूर नहीं खाना चाहिए? सर्दियों में अधिकतर लोग खजूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, विटामिन बी और विटामिन सी का अच्छा (dates health benefits) सोर्स होता है। खजूर में मौजूद इन सभी तत्वों से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें खजूर के सेवन से परहेज करना चाहिए। मोटापे, डायरिया और किडनी रोग की स्थिति में खजूर का सेवन करना नुकसानदायक (dates side effects) हो सकता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें किन लोगों को खजूर खाने से परहेज करना चाहिए (khajur khane ke nuksan)।

dates side effects

1. डायरिया में हानिकारक खजूर (dates harmful in diarrhea)

जिन लोगों को डायरिया की समस्या रहती है, उन्हें खजूर खाने से बचना चाहिए। खजूर में लेग्जेटिव इफेक्ट होता है, इससे डायरिया की समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी इस तरह की समस्या होती है, उन्हें खजूर से परहेज करना चाहिए। खजूर डायरिया की समस्या को बढ़ा सकता है। बच्चों को अगर दस्त या डायरिया की समस्या रहती है, ऐसे में उन्हें खजूर देने से बचें। खजूर फायदेमंद भी होता है

2. किडनी रोगियों को (kidney patiens)

किडनी रोगियों के लिए हाई पोटैशियम नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इन्हें खजूर के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, खजूर में हाई पोटैशियम लेवल होता है, जो किडनी रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - महिलाओं के लिए खजूर खाने के 5 फायदे

obesity

3. मोटापे में खजूर (Avoid dates in obesity)

अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है, तो भी आपको खजूर के सेवन से बचना चाहिए। अत्यधिक मात्रा में खजूर खाने से मोटापा बढ़ सकता है। दरअसल, खजूर में कैलोरी बहुत अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। अगर आपका वजन कम है, तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन मोटापे से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। एक ग्राम खजूर में करीब 2.8 कैलोरी होती है, जो तेजी से वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

4. कब्ज (avoid dates in constipation)

क्या कब्ज में खजूर का सेवन करना चाहिए (can we eat dates in constipation)? खजूर सिर्फ डायरिया ही नहीं कब्ज का कारण भी बन सकता है। अत्याधिक मात्रा में खजूर खाना कब्ज का कारण बन सकता है। अगर आपको पहले से ही कब्ज है, तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। खजूर मल को कठोर बना सकता है, जिससे कब्ज की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन अगर सीमित मात्रा में खजूर का सेवन किया जाए, तो इससे कब्ज में आराम मिलता है। खजूर में पाया जाने वाला फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ें - शुगर कंट्रोल ही नहीं बल्कि मीठे के क्रेविंग को भी कम करता है खजूर, जानें खजूर खाने का सही समय

5. गर्भवती महिलाओं के लिए (Pregnancy me khajur khane ke nuksan)

बहुत अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रेगनेंसी में खजूर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए।

allergy

6. एलर्जी में खजूर से परहेज करें (Avoid dates in allergies)

क्या खजूर से एलर्जी होती है (are dates an allergen)? आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को एलर्जी है, उन्हें भी खजूर का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। खजूर में फ्रुक्टोज का लेवल बहुत अधिक होता है, जिससे एलर्जिक लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी एलर्जी के शिकार होते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही खजूर का सेवन करना चाहिए। एलर्जी होने पर इस खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए

7. मांसपेशियों में कमजोरी का कारण खजूर

खजूर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, खजूर में पोटैशियम और मैग्नीशियम  उच्च मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों में कमजोरी का कारण बनता है। लेकिन अगर सीमित मात्रा में खाया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता है।

8. शिशुओं के लिए

अगर आपको घर में छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें खजूर खाने को न दें। खजूर उनकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। छोटे बच्चों की आंत पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है, ऐसे में खजूर खाना नुकसानदायक हो सकता है।

इन लोगों को खजूर का सेवन करने से नुकसान ( What are the disadvantages of eating dates) हो सकता है। इसलिए अगर आप ऊपर बताए गए स्थितियों में आते हैं, तो खजूर का सेवन करने से बचें।

खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो होता ही है, लेकिन अगर इसका अत्याधिक मात्रा में सेवन किया जाएगा तो नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप ऊपर बताए गए समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको खजूर से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा भी अगर आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही खजूर का सेवन करना चाहिए।

Read Next

बालों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स, जानें इन्हें खाने के खास फायदे

Disclaimer