Side Effects of Eating Excess Kiwi During Pregnancy: कीवी खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। कीवी एक ऐसा फल है, जिसमें बहुत से विटामिन्स, मिनरल्स और मल्टीविटामिन्स पाए जाते हैं। कीवी खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है साथ ही साथ प्लेटलेट काउंट भी आसानी से बढ़ती है। हालांकि, ज्यादा कीवी खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं प्रेग्नेंसी में ज्यादा कीवी खाने से भी सेहत को कई नुकसान होते हैं। जी हां, अगर आप गर्भवती महिला हैं तो ऐसे में आपको कीवी का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
ऐसे में ज्यादा कीवी खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलना आदि हो सकता है। आमतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कीवी खाना सुरक्षित होता है, लेकिन अगर आपको कीवी खाने से एलर्जी है तो ऐसे में कीवी खाने से परहेज करना चाहिए। हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से आपको छोटी-मोटी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में हमने ज्यादा जानकारी लेने के लिए दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Pregnancy me Jyada Kiwi Khane ke Nuksan) -
क्या प्रेग्नेंसी में कीवी खाना सुरक्षित होता है? (Side Effects of Eating Excess Kiwi During Pregnancy in Hindi)
प्रेग्नेंसी में कीवी खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कुछ महिलाएं कीवी के फायदे लेने के लिए कीवी का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लेती हैं, जोकि नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो इसके कई फायदे भी देखने को मिल सकते हैं।
इसलिए अगर आप गर्भवती महिला हैं तो ऐसे में आपको कीवी को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। ज्यादा कीवी खाना कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही कीवी खाएं।
टॉप स्टोरीज़
प्रेग्नेंसी में ज्यादा कीवी खाने के नुकसान
1. पाचन से जुड़ी समस्याएं
कीवी खाना वैसे तो पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, कई बार ज्यादा कीवी खाने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे उल्टी-मतली और डायरिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कीवी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, लेकिन ज्यादा फाइबर लेने से आपको पेट में दर्द, पेट फूलने की समस्या होने के साथ ही साथ कुछ मामलों में अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी में भी आपको ऐसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. एलर्जिक रिएक्शन
प्रेग्नेंसी में अगर आप जरूरत से ज्यादा कीवी खाती हैं तो इससे कुछ मामलों में एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। अगर आपको पहले से ही एलर्जिक रिएक्शन की समस्या How to Prevent Allergic Reaction) है तो ऐसे में कीवी खाने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा कीवी खाने का असर आपको त्वचा पर होने वाली सूजन, जलन और खुजली के रूप में देखने को मिल सकता है। यही नहीं, इसे जरूरत से ज्यादा खाने से कुछ मामलों में कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस का भी सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में आम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, ज्यादा मात्रा में न करें सेवन
3. ओरल एलर्जी सिंड्रॉम
प्रेग्नेंसी में जरूरत से ज्यादा कीवी खाने से कुछ मामलों में आपको ओरल एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा कीवी खाने से आपको मुंह और गले में खुजली होने के साथ ही साथ कई बार झुनझुनी जैसी भी समस्या हो सकती है। अगर आपके मुंह में खुजली होती है या संवेदनशीलता होती है तो ऐसे में कीवी खाने से आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
FAQ
गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने के क्या नुकसान हैं?
गर्भावस्था के दौरान जरूरत से ज्यादा कीवी खाने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।कीवी की तासीर गर्म या ठंडी होती है?
कीवी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के दौरा अगर आप कीवी खा रहे हैं तो इससे आपकी शरीर ठंडी रह सकती है और आपको ठंडक का एहसास हो सकता है।क्या गर्भावस्था के दौरान कीवी खा सकते हैं?
गर्भावस्था के दौरान कीवी खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, ऐसा तब होता है जब आप कीवी का सेवन सीमित मात्रा में करती हैं।