Pregnancy me Aam Khane ke Nuksan: गर्मियों में आम खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आम का स्वाद काफी मीठा होता है, जिसकी वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को आम काफी पसंद होता है। आम स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। आम में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आम में फोलेट की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए आम को प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। आम में मौजूद फोलेट बच्चों में रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क दोष के जोखिम को कम कर सकता है। लेकिन प्रेगनेंसी में आम के फायदे तभी मिलते हैं, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाता है। अगर प्रेगनेंसी में आम का ज्यादा सेवन किया जाता है, तो इससे महिला का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जी हां, प्रेगनेंसी में ज्यादा आम खाने से नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं प्रेगनेंसी में आम खाने के नुकसान-
प्रेगनेंसी में आम खाने के नुकसान- Mango Side Effects in Pregnancy in Hindi
1. डायरिया
प्रेगनेंसी में ज्यादा आम खाने से डायरिया की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर से तरल पदार्थ निकल सकता है और आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान का अनुभव हो सकता है। इसलिए डायरिया से बचने के लिए आपको गर्मियों में अधिक आम का सेवन करने से बचना चाहिए।
2. गर्भकालीन मधुमेह
प्रेगनेंसी में ज्यादा आम खाना से डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसे गर्भकालीन मधुमेह कहा जाता है। दरअसल, आम में शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर ज्यादा आम का सेवन किया जाता है, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। अगर आपको गर्भवती होने से पहले ही डायबिटीज है, तो कम मात्रा में ही आम का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं आम? जानिए गर्भावस्था में आम खाने के फायदे और नुकसान
3. वजन बढ़ना
प्रेगनेंसी में ज्यादा आम खाने से वजन भी बढ़ सकता है। आपको बता दें कि आम में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करेंगे, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपका वजन अधिक है, तो आम का सेवन कम मात्रा में करना ही सही होगा।
4. एलर्जिक रिएक्शन
कई महिलाओं को आम खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी देखने को मिल सकता है। दरअसल, आम की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में अगर ज्यादा मात्रा में आम खाए जाए, तो इससे त्वचा पर खुजली वाले दाने निकल सकते हैं। इनता ही नहीं, ज्यादा आम खाने से पेट में गर्मी भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में
5. स्वास्थ्य समस्याएं
अगर आप प्रेगनेंसी में अधिक आम खाती हैं, तो इससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। दरअसल, आर्टिफिशियल तरीके से पके आम का सेवन करने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इससे महिला को सिरदर्द, अल्सर और नींद न आने जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version