Expert

क्या आप भी हैं चाय के साथ पकौड़े खाने के शौकीन? कई तरीकों से हो सकता है नुकसानदायक

आमतौर पर लोग चाय के साथ पकौड़े खाने के शौक रखते हैं। चाय के साथ पकौड़े खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। चाय-पकौड़े का कॉम्बिनेशन आमतौर पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी हैं चाय के साथ पकौड़े खाने के शौकीन? कई तरीकों से हो सकता है नुकसानदायक


Side Effects of Drinking Tea with Pakora: भारत ही नहीं बल्कि, देश-विदेश में भी लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। चाय एक ऐसी चीज है, जिसपर अक्सर लोग लंबे समय तक चर्चा करते हैं। भारत में चाय सबसे आम और ज्यादा चलने वाली ड्रिंक्स में आती हैं। चाय पीने के साथ अक्सर लोग नमकीन, बिस्कुट और स्नैक्स खाने का शौक रखते हैं। बारिश के समय में अक्सर लोग चाय के साथ पकौड़े खाने का आनंद लेते हैं। लेकिन, क्या ऐसा करना वाकई सेहत के लिए अच्छा होता है? इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे चाय के साथ पकौड़े खाना सेहत के लिए कितना सही होता है।

चाय और पकौड़े आपके मुंह का स्वाद जरूर बढ़ा सकते हैं, लेकिन लगातार या लंबे समय तक इसे खाने से सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। चाय के साथ पकौड़े खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ-साथ एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Chai ke Sath Pakore Khane ke Nuksan) - 

क्या चाय के साथ पकौड़े खाना सही है?

एक्सपर्ट के मुताबिक आमतौर पर लोग चाय के साथ पकौड़े खाने के शौक रखते हैं। चाय के साथ पकौड़े खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। चाय-पकौड़े का कॉम्बिनेशन आमतौर पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। चाय के साथ पकौड़े इसलिए नहीं खाने चाहिए क्योंकि पकौड़ों में तेल की ज्यादा मात्रा होती है और मानसून के दौरान गंदे तेल या बिना साफ-सफाई के पकौड़े नहीं खाने चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है साथ ही साथ कुछ मामलों में आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

चाय के साथ पकौड़े खाने के नुकसान

1. बढ़ सकता है वजन

अगर आप उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जिन्हें चाय के साथ पकौड़े खानी की आदत है तो ऐसे में आप मोटापे के शिकार हो How to Control Weight) सकते हैं। चाय के साथ पकौड़े खाने से शरीर में वसा की बढ़ सकती है। दरअसल, चाय और पकौड़े हेवी होते हैं, जिन्हें खाने से आपकी शरीर में तेल और फैट जम जाता है, जो आगे चलकर मोटापे में बदल सकता है। 

heartissue-inside

2. हार्ट से जुड़ी समस्याएं

चाय के साथ पकौड़े खाने से आपको कहीं न कहीं हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पकौड़े में तेल की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में जम जाती हैं और आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप पहले से ही हार्ट के मरीज हैं तो ऐसे में चाय के साथ पकौड़े खाना नुकसानदायक हो सकता है। 

3. पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है

अगर आप चाय के साथ पकौड़े खाते हैं तो ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण पर भी असर पड़ सकता है। दरअसल, चाय में टैनिन की मात्रा होती है, जो शरीर में पहुंचकर आयरन और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकते हैं। ऐसे में कुछ मामलों में आपको शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - चाय में चीनी के बजाय डालें देसी खांड, सेहत को मिलेंगे कई फायदे 

4. हो सकती हैं पाचन संबंधी समस्याएं

चाय के साथ पकौड़े खाने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पकौड़े में मसाले होते हैं, जिसे खाने से गैस, अपच और खट्टी डकार आने जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको पेट में जलन और कुछ मामलों में दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है।

FAQ

  • पकौड़े खाने से क्या नुकसान होते हैं?

    पकौड़े खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। पकौड़े खाने से आपको दस्त, डायरिया और अपच जैसी समस्या हो सकती है। 
  • पकौड़े खाने से क्या होता है?

    पकौड़े खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, पकौड़े खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ-साथ फैट बढ़ता है, जिससे हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं। 
  • क्या चाय के साथ पकौड़े खा सकते हैं? 

    आमतौर पर चाय के साथ पकौड़े का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। 

 

 

 

Read Next

कोलेजन सप्लीमेंट लेने से बढ़ सकता है आपका वजन, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS