Can we Use Desi Khand Instead of Sugar in Tea : चीनी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। यही वजह है कि चीनी का सेवन कम करने की या बंद कर देने की सलाह दी जाती है। चीनी की जगह पर अक्सर लोग मिठास के लिए गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चीनी की जगह देसी खांड का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको चाय में देसी खांड मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। बता दें कि देसी खांड स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। हमें खांड से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने दी है।
देसी खांड क्या है और कैसे बनती है?- What is Desi Khand and How is it Made
अगर आप देसी खांड के बारे में नहीं जानते हैं, तो यह गन्ने के रस से बनाई जाने वाली एक पारंपरिक चीनी है। इसे खांडसारी चीनी भी कहा जाता है। इस चीनी को कम रिफाइन किया जाता है और इसमें कोई भी केमिकल नहीं होता है। बता दें कि देसी खांड को चीनी के मुकाबले ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि देसी खांड सेहत के लिए अच्छी कैसे है?
देसी खांड में पाए जाते हैं ढेरों पोषक तत्व- Desi Khand contains Many Nutrients
देसी खांड में पोषक-तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करती हैं। देसी खांड के सेवन से पाचन एंजाइम उत्तेजित हो जाते हैं। इससे पाचन को सुधारा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- चीनी की जगह खांड का इस्तेमाल है ज्यादा सेहतमंद, जानें इसके फायदे और बनाने की विधि
चाय में देसी खांड मिलाकर पीने के फायदे- Benefits of Drinking Tea Mixed with Desi Khand
1. इम्यूनिटी बढ़ती है: चाय और देसी खांड का कॉम्बिनेशन इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और खनिजों की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है।
2. सर्दी और खांसी से राहत: चाय में देसी खांड के औषधीय गुण मिलने से सर्दी और खांसी के लक्षणों से राहत मिल सकती है। इससे कई अन्य मौसमी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
3. वजन घटाने में मदद: देसी खांड मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। वहीं, चाय सतर्कता और एनर्जी बढ़ाती है। बता दें कि मेटाबॉलिज्म प्रोसेस में तेजी आने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
4. श्वसन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: चाय और देसी खांड का कॉम्बिनेशन श्वसन प्रणाली को शांत करने और कंजेशन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इससे सांस की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
5. गट हेल्थ को होगा फायदा: देसी खांड में प्रीबायोटिक फाइबर होते हैं, जो स्वस्थ आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। इससे गट हेल्थ को फायदा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण
देसी खांड सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। साथ ही, आपको अच्छी चाय का चुनाव करना चाहिए। कुल मिलाकर, देसी खांड के साथ चाय पीना आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने, पाचन में सहायता करने और ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देने का एक टेस्टी और स्वस्थ तरीका हो सकता है।