Sugarcane Juice Benefits For liver: स्वस्थ शरीर के लिए हमारे लिवर का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की बात हो या पाचन दुरुस्त करने की, लिवर शरीर के कई कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने और चर्बी को कम करने के लिए भी लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल हम देखते हैं, कि लोगों की जीवनशैली बहुत खराब हो गई है। लोग तला-भुना बहुत अधिक खाते हैं, शराब पीते हैं और स्मोकिंग भी करते हैं। साथ ही शारीरिक गतिविधियां बहुत कम करते हैं। इसकी वजह से ज्यादातर लोग इन दिनों लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लिवर फंक्शन ठीक न होना, फैटी लिवर, सिरोसिस, लिवर फेलियर और सूजन जैसी गंभीर स्थितियां लोगों में बहुत आम हो गई हैं। अगर इन स्थितियों के लिए समय रहते उपचार नहीं लिया जाता है, तो यह भविष्य में कई अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप गर्मियों में रोज गन्ने का जूस पीते हैं, तो इससे लिवर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिल सकती है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो गन्ने का रस लिवर के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह लिवर फंक्शन में सुधार करने और इससे जुड़ी कई स्थितियों को जल्दी ठीक करने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह डॉक्टर के उपचार का कोई विकल्प नहीं है। आप डॉक्टर के दिए उपचार के साथ, गन्ने का जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अब सवाल यह उठता है, कि बेहतर लिवर फंक्शन के लिए गन्ने का जूस कब और कैसे पीना चाहिए? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए गन्ने का जूस पीने के फायदे- Sugarcane Juice Benefits For liver In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार, गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो टॉक्सिन्स को नष्ट करने में मदद करते हैं। यह पित्त के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। साथ ही ऐसे एंजाइम को बढ़ावा देता है, जो लिवर की सफाई की प्रक्रिया में सुधार करते हैं। फैटी लिवर या अन्य लिवर संबंधी रोग के लिए गन्ने के जूस को एक प्रभावी उपचार माना जाता है।
इसे भी पढें: शरीर के लिए क्यों जरूरी है हेल्दी लिवर? डॉक्टर से जानें लिवर को हेल्दी बनाने के उपाय
यह लिवर को मजबूत बनता है और फंक्शन में सुधार करता है। गन्ने का रस लिवर को संक्रमण से भी बचाता है। इसके अलावा, गन्ने का जूस पीने से बिलीरुबिन के स्तर को सामान्य रखने में भी मदद मिलती है, जिससे यह पीलिया के रोगियों के लिए भी बहुत लाभकारी है। गन्ने का रस भोजन के बेहतर पाचन के लिए लिवर द्वारा बाइल उत्पादन को बढ़ाता है, साथ ही शरीर में एसिड के सामान्य स्तर को भी बनाए रखता है। यह लिवर की सूजन दूर करने में भी सहायक है।
इसे भी पढें: बच्चों में लिवर इंफेक्शन होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए गन्ने का जूस कैसे पिएं- How To Drink Sugarcane Juice For Healthy Liver In Hindi
डायटीशियन गरिमा सुझाव देती हैं, कि अगर आपको लिवर संबंधी कोई समस्या है, तो सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीना चाहिए। रोज सुबह एक गिलास ताजा गन्ने का रस पिएं। आप इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version