Doctor Verified

क्या मानसून में गन्ने का जूस पी सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Sugarcane Juice: गन्ने का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। क्या मानसून में गन्ने का जूस पीना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मानसून में गन्ने का जूस पी सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान


Kya Monsoon me Ganne ka Juice pi Skte Hai: गर्मियां शुरू होते ही बाजारों में गन्ने का जूस मिलना शुरू हो जाता है और सर्दियां आने तक बिकता है। गर्मी और मानसून में, गन्ने का जूस खूब पिया जाता है। गन्ने का जूस पीने से शरीर की गर्मी शांत होती है। यह पित्त को भी शांत करता है। गन्ने का जूस आपको रिफ्रेश रखने में मदद करता है। इसके अलावा, गन्ने में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यह डिहाइड्रेशन को भी दूर करता है। इस जूस को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लेकिन गन्ने का जूस पीने से हाइजीन को मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है। जबकि मानसून में हाइजीन बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए कई बार मानसून में गन्ने का जूस पीने से मना किया जाता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि क्या मानसून में गन्ने का जूस पी सकते हैं?

क्या मानसून में गन्ने का जूस पी सकते हैं?- Can we Drink Sugarcane Juice in Monsoon in Hindi

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'गन्ने का जूस काफी मधुर होता है। यह वात और कफ दोष को बढ़ाता है। लेकिन पित्त दोष को शांत करने में मदद करता है। गन्ने का जूस तासीर में ठंडा होता है, इससे वात बढ़ सकता है। मानसून में गन्ने का जूस पीने से डायरिया और इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए मानसून में आपको गन्ने का जूस पीने से परहेज ही करना चाहिए। गन्ने के जूस के फायदे लेने के लिए आपको इसका सेवन मानसून के मौसम में करना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें- गन्ने का जूस कब पीना चाहिए? सही समय पर इस जूस को पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

sugarcane juice

मानसून में गन्ने का जूस पीने के फायदे- Benefits of Sugarcane Juice in Monsoon 

  • अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो आप मानसून में गन्ने का जूस पी सकते हैं। 
  • गन्ने का जूस, पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है।
  • अगर पित्त दोष असंतुलित है, तो गन्ने का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
  • गन्ने का जूस पीने से एसिडिटी की समस्या से भी निजात मिल सकता है। 
  • गन्ने का जूस से शरीर की गर्मी भी शांत होती है।
  • अगर आपको लिवर की कोई दिक्कत है, तो भी गन्ने का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। 
  • गन्ने का जूस पीने से पीलिया के रोगियों को भी लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए पिएं गन्ने का जूस, सेहत को मिलेंगे कई लाभ

मानसून में गन्ने का जूस पीने के नुकसान- Side Effects of Sugarcane Juice in Monsoon

  • मानसून में गन्ने का जूस पीने से वात दोष बढ़ सकता है। दरअसल, बारिश का मौसम वात दोष को बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आप गन्ने का जूस पिएंगे, तो इससे वात प्रकृति वाले लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। गन्ने का जूस ठंडा होता है, इससे वात दोष से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • मानसून में गन्ने का जूस पीने से कफ दोष भी बढ़ सकता है। कफ प्रकृति के लोगों को मानसून में गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए। 
  • गन्ने का जूस पीने से डायरिया या दस्त की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में आपको इस जूस का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 

वैसे तो गन्ने का जूस पीना फायदेमंद होता है। लेकिन मानसून में गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए। 

Read Next

काली मिर्च का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? जानें किन समस्याओं में करना चाहिए इससे परहेज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version