Expert

गन्ने का जूस पीने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बि‍गड़ सकता है पाचन

गन्ने का जूस पीने के बाद तला-भुना, खट्टे फल, दही, मिठाई और ठंडी चीजें न खाएं, वरना पाचन बिगड़ सकता है और गैस या दस्त जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गन्ने का जूस पीने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बि‍गड़ सकता है पाचन


गर्मी के मौसम में गन्ने का रस एक बेहतरीन प्राकृतिक ड्रिंक है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि थकान, डिहाइड्रेशन और पाचन की समस्याओं में भी राहत देता है। गन्ने का जूस मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर एनर्जी को तेजी से बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ने का रस पीने के तुरंत बाद कुछ चीजें खाना आपके पाचन को बिगाड़ सकता है? कई लोग इसे हेल्दी मानकर बिना सोचे-समझे साथ में कोई भी खाना खा लेते हैं, जिससे पेट में एसिडिटी, पेट फूलना, गैस या डायरिया जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों का पाचन पहले से कमजोर है, उन्हें गन्ने का रस पीने के बाद कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस लेख में हम बताएंगे कि गन्ने का रस पीने के बाद किन 5 चीजों को तुरंत खाने से परहेज करना चाहिए ताकि आपका पाचन संतुलित बना रहे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

sugarcane-juice-side-effects

1. ऑयली और तला भुना भोजन- Oily and Fried Foods

गन्ने का जूस अपने आप में मीठा और भारी होता है। ऐसे में इसके बाद ऑयली या तला-भुना खाना खाने से पाचन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। शरीर को एक साथ इतनी एनर्जी और फैट को पचाने में दिक्कत होती है, जिससे पेट में एसिडिटी और पेट दर्द की श‍िकायत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या गर्मियों में रोज गन्ने का जूस पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

2. खट्टे फल और जूस- Citrus Fruits and Juices

गन्ने के रस में प्राकृतिक शुगर होती है। अगर इसके तुरंत बाद नींबू, संतरा या मौसमी जैसे खट्टे फल या उनके रस का सेवन किया जाए, तो ये पेट में एसिड का असंतुलन हो सकता है। इससे पेट में गैस, जलन या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3. दही या छाछ- Curd or Buttermilk

हालांकि दही और छाछ पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन गन्ने के रस के बाद इनका सेवन तुरंत करना फायदेमंद नहीं होता। गन्ने का रस शरीर को ठंडक देता है और दही भी ठंडी तासीर का होता है। इन दोनों के साथ सेवन से पाचन तंत्र ब‍िगड़ सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है।

4. भारी भोजन या मिठाइयां- Heavy Meals or Sweets

गन्ने का जूस अपने आप में कैलोरीज और शुगर से भरपूर होता है। इसके तुरंत बाद कोई भारी खाना या मिठाई खाने से पाचन पर दबाव पड़ता है। इससे शरीर में इंसुलिन का लेवल तेजी से बढ़ सकता है और थकान के लक्षण या सुस्ती महसूस हो सकती है।

5. आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक्स- Ice Cream or Cold Drinks

गन्ने का रस पहले से ही ठंडा होता है। अगर उसे पीने के बाद अन्‍य ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक ले ली जाएं, तो पेट में ठंडक बढ़ जाती है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे पेट में गैस, पेट दर्द या दस्त की समस्या हो सकती है।

गन्ने का रस गर्मी में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन उसे सही तरीके से लेना जरूरी है। गन्ने का रस पीने के बाद ऑयली, खट्टी या ठंडी चीजों से परहेज करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • गन्ने का जूस पीने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

    गन्ने का जूस बासी हो सकता है, जिससे पेट में गैस, मरोड़ या दर्द हो सकता है। साथ ही, कुछ लोगों को इसकी मिठास से पाचन में दिक्कत हो सकती है।
  • गन्ने का रस पीने के नुकसान

    ज्‍यादा मात्रा में गन्ने का रस पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, पेट फूल सकता है और दांतों में सड़न की संभावना रहती है। गंदी जगह से रस पीने के कारण इंफेक्‍शन भी हो सकता है।
  • गन्ने का रस कब नहीं पीना चाहिए?

    डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। बुखार, सर्दी या दस्त के समय भी इसका सेवन करने से हालत बिगड़ सकती है।

 

 

 

Read Next

क्या यूरिक एसिड में ग्रीन-टी पीना अच्छा होता है? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version