Expert

क्या गर्मियों में रोज गन्ने का जूस पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

गर्मियां शुरु होते ही मार्केट में गन्ने का जूस बिकना भी शुरू हो जाता है। लेकिन क्या गर्मियों में इसे रोज पीना सेफ होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में रोज गन्ने का जूस पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

How Often Should I Drink Sugarcane Juice: गर्मियों के सीजन को गन्ने का सीजन कहा जा सकता है। क्योंकि, इस मौसम में ही मार्केट में गन्ना सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। इस सीजन में आपको ज्यादातर हर जूस की दूकान पर गन्ने का रस जरूर मिल जाएगा। अगर चिलचिलाती गर्मी में एक गिलास ठंड़ा गन्ने का जूस मिल जाए, तो इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं लगता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी लेवल तुरंत बढ़ता है। यह डाइजेशन इंप्रूव करने और पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए मन में सवाल आता है, क्या इसका सेवन रोज कर सकते हैं? क्या गर्मियों में इसका सेवन रोज करना सेफ होता है?

इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने मुंबई स्थित केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-05-02T161243.605

क्या गर्मी में रोजाना गन्ने का जूस पी सकते हैं? Is It Good To Drink Sugarcane Juice Everyday

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में रोजाना गन्ने का जूस पी सकते हैं। यह एक रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग ड्रिंक होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। गर्मियों में धूप और हीट के कारण होने वाली थकावट कम करने में यह फायदेमंद है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। लेकिन यह हर किसी के सेफ नहीं होता है। कुछ हेल्थ कंडीशंस में इसे रोज पीने से परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या मानसून में गन्ने का जूस पी सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

रोजाना गन्ने का जूस किसे नहीं पीना चाहिए? Who Should Not Drink Sugarcane Juice Daily

  • गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसके सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है जिससे परेशानी हो सकती है।
  • ओवरवेट लोग इसका सेवन न करें। क्योंकि, इसमें कैलोरी और शुगर दोनों ज्यादा होते हैं। ऐसे में इसे पीने से वजन बढ़ने का खतरा भी हो सकता है। जो लोग वेट लॉस जर्नी पर हैं या वेट लॉस करना चाहते हैं, वो कभी-कभार इसका सेवन कर सकते हैं।
  • जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसके सेवन से ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है। इसलिए डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • जो लोग किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, उन्हें भी अपने डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।
  • जिन लोगों को खांसी-जुकाम या गला खराब की समस्या रहती है, उन्हें गन्ने का जूस अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि, गन्ना ठंड़ा होता है और इसके सेवन से बलगम की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर रोगी रोज सुबह खाली पेट पिएं गन्ने का जूस, जल्द दूर होगी समस्या 

निष्कर्ष

गर्मियों में गन्ने का जूस रोज पी सकते हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं, जो बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। लेकिन जिन लोगों को कोई हेल्थ कंडीशन रहती है, उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह पर इसे रोज पीना चाहिए। इसका सेवन डायबिटीज, वेट गेन या डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में नहीं करना चाहिए। ऐसे में यह नुकसानदायक भी हो सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • क्या हर दिन गन्ना खाना सुरक्षित है?

    हर दिन गन्ने का सेवन खाना सुरक्षित होता है। जब हम गन्नाा चबा-चबाकर खाते हैं, तो इससे दांत भी मजबूत होते हैं। इसके प्राकृतिक रस से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही, यह बॉडी को एक्टिव और एनर्जेटिक भी रखता है।
  • गन्ने का जूस रोज पीने से क्या होगा?

    गन्ने का जूस रोज पी सकते हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं, जो बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इससे डाइजेशन और स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है। अगर रोज इसका सेवन करते हैं, तो बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।
  • गन्ने का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    इसे पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह बॉडी में डिहाइड्रेशन की समस्या से दूर रखता है। गन्ने का जूस पीने से स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग रहती है। इसे पीने से डाइजेशन ठीक होता है। लेकिन अगर कोई किसी स्वास्थ्य समस्या में दवा लेता है, तो उसे अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे पीना चाहिए।
  • गन्ने का रस कब नहीं पीना चाहिए?

    कुछ हेल्थ कंडीशन में इसे डॉक्टर की सलाह पर ही पीना चाहिए। इसका सेवन डायबिटीज, वेट गेन या डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में नहीं करना चाहिए। ऐसे में यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

 

 

 

Read Next

चारधाम यात्रा के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन

Disclaimer