
Sugarcane Juice Benefits To Reduce Body Heat: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं, शरीर की एनर्जी छीन लेती हैं। इसके कारण शरीर का तापमान काफी बढ़ जाती है और गर्मी लगती है। इस दौरान शरीर से पसीना भी बहुत अधिक निकलता है, जिसके कारण लोगों पानी की कमी हो जाती है। डिहाईड्रेशन की वजह से उल्टी, दस्त, बुखार, थकान और पेट संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। लोग शरीर को गर्मी को मात देने के लिए दिनभर एसी (AC) के सामने बैठे रहते है और घर से बाहर नहीं निकलते हैं। साथ ही इस दौरान लोग ठंडा रहने के लिए आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन भी बहुत अधिक करते है, जो सिर्फ कुछ समय के लिए गर्मी से राहत प्रदान करते हैं। साथ ही लंबे समय में सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
क्या आप जानते हैं, गर्मियों में अगर आप नियमित गन्ने का जूस पिएं, तो यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करने में मदद कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसका सेवन करने के से सेहत को कई लाभ भी मिलेंगे। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
शरीर को ठंडा रखने में कैसे मदद करता है गन्ने का जूस- How sugarcane juice helps to reduce body heat
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो गन्ने का प्रकृति में ठंडा होता है। जिससे यह शरीर का प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में सहायक है। इसके अलावा, अगर आप नियमित गन्ने के जूस का सेव करते हैं, तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जो कि शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं।
इस तरह गन्ने का जूस पीने से गर्मियों के दौरान होने वाली कई समस्याओं जैसे गर्म हवाओं का प्रभाव, बुखार, उल्टी-दस्त और पेट संबंधी समस्याओं से भी राहत पाने में मदद मिलती है। आप दिन में 2-3 गिलास गन्ने का जूस आसानी से पी सकते हैं। लेकिन डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
इसे भी पढें: रोज जौ का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
गर्मी में गन्ने का जूस पीने के अन्य फायदे- Sugarcane juice benefits in summer in hindi
- लिवर को रखे स्वस्थ: जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं, अगर वे नियमित सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पिएं, तो इससे उन्हें लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।
- किडनी को रखे स्वस्थ: शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और किडनी फंक्शन को बनाए रखने में भी गन्ने का जूस बहुत लाभकारी है।
- त्वचा को रखे स्वस्थ: गन्ने का जूस पीने से गर्मी में त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव में भी मदद मिलती है।
- यूटीआई से बचाता है: पुरुष और महिलाओं दोनों में यूरीनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन को रोकने और ठीक करने में गन्ने का जूस पीने से बहुत मदद मिलती है।
- शरीर को रखे एनर्जेटिक: गर्मियों में आप बहुत थकान और आलस्य महसूस करते हैं, ऐसे में गन्ने का जूस आपके लिए एक इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर साबित हो सकता है।
All Image Source: Freepik