Expert

रोज जौ का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Barley Water Benefits In Hindi: पोषण की कमी दूर करने के लिए सप्लीमेंट की बजाए रोज जौ का पानी पिएं। इससे सेहत को भी कई लाभ मिलेंगे।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 29, 2023 16:00 IST
रोज जौ का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Barley Water Benefits In Hindi: शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने के लिए आजकल लोग सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इनका लंबे समय तक सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। जबकि प्रकृित ने हमें कई ऐसे फूड्स प्रदान किए हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी। ऐसा ही एक बेहतरीन फूड है जौ का पानी। जौ एक अद्भुत अनाज है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है। लोग जौ के आटे की रोटी खाते हैं, सूप बनाकर पीते हैं और कई अन्य व्यंजनों में भी इसका प्रयोग करते हैं।

जौ में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, डाइट्री फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशिय जैसे जरूर पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। सिर्फ जौ का सेवन ही नहीं, बल्कि अगर रोज इसका पानी भी पीते हैं, तो इससे भी शरीर को पोषण प्रदान करने और स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिल सकती है।

Barley Water Benefits In Hindi

जौ का पानी पीने के फायदे- Barley water benefits in hindi

1. कोलेस्ट्रॉल करे कम

रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में जौ का पानी बहुत लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढें: एंटी- इंफ्लेमेटरी डाइट क्या है? जानें इसके फायदे-नुकसान

2. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है

अगर आप भोजन के बाद एक कप जौ का पानी पीते हैं, तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में तुरंत स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. वजन प्रबंधन में करे मदद

अगर आप एक नैचुरल वेट लॉस ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो जौ का पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इस तरह आपको भोजन को बेहतर ढंग से पचाने और अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से जलाने में मदद मिलती है।

4. आंत में बनाए बैक्टीरिया का संतुलन

स्वस्थ पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आंत में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखना बहुत जरूरी है। यह आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे इम्यूनिटी, मानसिक और हार्मोनल स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है।

5. शरीर को करे डिटॉक्स

जौ का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह किडनी को साफ और फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी यह पानी बहुत आवश्यक है।

इसे भी पढें: जौ का पानी पीने से निकल जाती है शरीर की गंदगी, जानें बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कैसे करें इस्तेमाल

जौ का पानी बनाने की विधि- Barley water recipe in hindi

एक कप जौ, एक दालचीनी और अदरक का टुकड़ा लें। एक पैन में 5-6 कप पानी और सभी सामग्रियों को डालकर 10 मिनट तक उबालें। उसके बाद पानी को एक बर्तन में छान लें। थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। उसके बाद सेवन करें। आप सुबह खाली पेट या भोजन के 15 मिनट बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Source: freepik

Disclaimer