जौ का पानी पीने से निकल जाती है शरीर की गंदगी, जानें बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कैसे करें इस्तेमाल

नियमित रूप से जौ के पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
जौ का पानी पीने से निकल जाती है शरीर की गंदगी, जानें बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कैसे करें इस्तेमाल


जौ (Barley) दुनिया का सबसे पुराना और अद्भुत अनाज माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को तमाम लाभ मिलते हैं। भारत में जौ को पवित्र अनाज की श्रेणी में रखा गया है और इसका इस्तेमाल हिन्दू रीति रिवाज में पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता है। जौ का लोग कई तरीके से इस्तेमाल करते हैं। जौ के आटे का सेवन करने से कई बीमारियों में फायदा भी मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ के पानी (Barley Water) का सेवन करने से भी कई बीमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है? जौ का इस्तेमाल करने के सभी तरीकों में इसका पानी सबसे फायदेमंद माना जाता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए इसके पानी का काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं जौ के पानी के इस्तेमाल से शरीर को डिटॉक्स करने के तरीके और जौ के पानी के फायदों के बारे में।

जौ के पानी से करें शरीर की गंदगी साफ (Barley Water to Detox Body)

Barley-Water-for-Body-Detox-Benefits

ज्यादातर लोगों को शरीर की बाहरी साफ-सफाई के बारे में तो जानकारी है लेकिन उन्हें शरीर के अंदर की सफाई के बारे में नहीं पता है। ऐसे लोग शरीर की आंतरिक सफाई पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से उन्हें तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप नियमित रूप से शरीर की आन्तरिक सफाई करते हैं तो इससे आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों की वजह से होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। शरीर के अंदर की सफाई यानि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जौ के पानी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। भारत में इसका सेवन प्राचीन काल से ही किया जा रहा है। आयुर्वेद में भी जौ का इस्तेमाल किया जाता है। आधुनिक जीवनशैली, असंतुलित खानपान और केमिकल युक्त पदार्थों के सेवन की वजह से हमारे शरीर के अंदर तमाम विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इन्हें शरीर से बाहर करने के लिए जौ के पानी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पेशाब में पीलेपन का कारण और इसे दूर करने के घरेलू उपाय

जौ में मौजूद शरीर के लिए फायदेमंद तत्व (Barley Nutritional Value)

Barley-Water-for-Body-Detox-Benefits

जौ एक अनाज है जिसे लोग रोटी, पेय पदार्थ और अन्य व्यंजनों में उपयोग करते हैं। साबुत अनाज के रूप में जौ में फाइबर, विटामिन और खनिज आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जौ का सेवन मोटापा और डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में बेहद फायदेमंद होता है। जौ में पाए जाने वाले प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार से हैं। 

  • कैलोरी (Calories)
  • प्रोटीन (Protein)
  • कैल्शियम (Calcium)
  • फैट (Fat)
  • आयरन (Iron)
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)
  • फाइबर (Fiber)
  • मैग्नीशियम (Magnesium)
  • फास्फोरस (Phosphorus)
  • पोटेशियम (Potassium)
  • सोडियम (Sodium)
  • मैंगनीज (Manganese)
  • सेलेनियम (Selenium)
  • फोलेट (Folate)

इसे भी पढ़ें: अपेंडिक्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 9 घरेलू नुस्खे

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए घर पर कैसे बनायें जौ का पानी (How to Make Barley Water at Home to Detox Body)

Barley-Water-for-Body-Detox-Benefits

जौ का पानी शरीर की गंदगी साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन दो तरीकों से जौ का पानी घर पर आसानी से बना सकते हैं।

पहला तरीका

आवश्यक सामग्री 

  • 1 कप जौ 
  • 1 लीटर पानी 

इसे भी पढ़ें: Korean Skincare: त्वचा के लिए फायदेमंद है जौ का पानी, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

1. इस तरीके से घर पर जौ का पानी बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में साबुत जौ लें।

2. इसे अच्छी तरह से साफ करने के बाद 1 लीटर पानी में भिगो दें।

3 लगभग 4 से 5 घंटे तक भिगोने के बाद इसे निकालकर छान लें।

4. अब इस पानी को अच्छी तरह उबालकर 3 से 4 कप कर लीजिये।

5. पानी को उबालने के बाद थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दीजिये और फिर उसका सेवन करें।

दूसरा तरीका

दूसरे तरीके से जौ का पानी तैयार करने के लिए नीचे बताये गए तरीके का पालन करें।

आवश्यक सामग्री 

  • 1 कप जौ 
  • 7-8 कप पानी
  • 1 नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच शहद 
  • दालचीनी 
  • अदरक

1. इस तरीके से जौ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले जौ को अच्छी तरह से साफ कर लें।

2. इसके बाद इसे पानी में डालकर दालचीनी और अदरक के साथ अच्छी तरह से उबाल लें।

3. जब जौ अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे छान कर इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।

4. अब आप इसका नियमित रूप से सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: Barley Vs Wheat: गेहूं या जौ कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों के बीच का अंतर और स्वास्थ्य लाभ

नोट: इस पानी का सेवन आप नियमित रूप से एक सफ्ताह के लिए कर सकते हैं। अगर आप इसका सेवन लगातार करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

जौ के पानी का सेवन करने से शरीर की गंदगी साफ करने के अलावा मोटापा, डायबिटीज, यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। आप इसका सेवन आंटे के रूप में भी कर सकते हैं। जौ का पानी आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

Read more articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

आंखों के दर्द को दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version