यूटीआई और किडनी स्टोन की समस्या से राहत पाने के लिए पिएं ये ड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

किडनी स्टोन (पथरी) और यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचने के लिए आप जौ का पानी पी सकते हैं। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 
  • SHARE
  • FOLLOW
यूटीआई और किडनी स्टोन की समस्या से राहत पाने के लिए पिएं ये ड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका


आजकल किडनी स्टोन (पथरी) और यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के मामले लोगों में तेजी से बढ़ रहे हैं। खराब खानपान और लाइफस्टाइल को इसके पीछे का एक बड़ा कारण माना जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। इससे बचने के लिए आप जौ का पानी पी सकते हैं। आइये न्यूट्रिश्निस्ट लीमा महाजन से जानते हैं जौ का पानी पीने से यूटीआई कैसे कम होता है और इससे शरीर को होने वाले अन्य कुछ फायदों के बारे में। 

यूटीआई के लिए कैसे फायदेमंद? 

  • जौ का पानी पीना यूटीआई और किडनी की पथरी की समस्या होने से बचाता है। 
  • जौ का पानी पीने से शरीर में यूरीन का फ्लो बढ़ता है, जिससे किडनी में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स पेशाब के रास्ते आसानी से निकलते हैं। 
  • इसे नियमित तौर पर पीने से यूटीआई होने का खतरा कम होता है साथ ही किडनी में गंदगी जमा नहीं होती है। 
  • इसमें अघुलनशील फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है, जिसे पीने से यूटीआई की समस्या कम होती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ���������� �������������� |Nutritionist (@leemamahajan)

जौ का पानी पीन के फायदे 

  • जौ का पानी पीने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी आराम मिलता है। 
  • इस पानी को पीने से वजन घटता है साथ ही साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। 
  • इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और धमनियों में ब्लॉकेज होने से भी बचाव होता है। 
  • गर्मियों में इस ड्रिंक को पीने से शरीर को ठंडक महसूस होती है। 
  • जौ का पानी एक्ने की समस्या दूर करने के साथ ही रोमछिद्रों को भी टाइट करने में मदद करता है। 
  • यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही साथ ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मददगार होती है। 

इसे भी पढ़ें - खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका

जौ का पानी बनाने का तरीका 

  • जौ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले जौ को अच्छे से साफ करना है। 
  • इसके बाद इसका पानी सुखाकर आपको एक छोटे मिट्टी के बर्तन में इसे भिगोकर रख देना है। 
  • कुछ घंटो बाद इसे निकालकर किसी बर्तन में रखकर गर्म करें और उपर से पानी डालें। 
  • अब इसे पकने दें और पकने के बाद एग गिलास में निकालकर डालें। आप चाहें तो इसमें उपर से नींबू भी मिला सकते हैं। 

Read Next

नवरात्रि व्रत में हैवी खाने से हो सकती है एसिडिटी, जानें इससे बचने के कुछ असरदार टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version