Doctor Verified

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर पिएं धनिये का पानी, जानें इसके फायदे और तरीका

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं। यहां जानिए, यूटीआई इंफेक्शन कम करने के लिए धनिये का पानी पीने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर पिएं धनिये का पानी, जानें इसके फायदे और तरीका

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक ऐसी समस्या है, जो महिला हो या पुरुष दोनों में देखने को मिलती है। हालांकि, महिलाओं में यूटीआई इंफेक्शन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। यूटीआई एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो यूरिनरी ट्रैक्ट को प्रभावित करता है, जिससे पेशाब करते वक्त जलन या दर्द का एहसास होता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि इंटिमेट एरिया की हाइजीन मेंटेन करके नहीं रखना। यूटीआई के कारण लोगों को उठना-बैठना भी दूभर हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इंफेक्शन बढ़ने पर प्राइवेट पार्ट में असहनीय जलन होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप इंटिमेट एरिया की हाइजीन मेंटेन रखें। आयुर्वेद में यूटीआई के इलाज के लिए अनेक औषधियां हैं लेकिन धनिये का पानी भी इस समस्या से निजात दिला सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) यूटीआई में धनिये का पानी पीने के फायदे और तरीका बता रहे हैं।

यूटीआई में धनिये का पानी पीने के फायदे - Coriander Water Benefits For Urinary Tract Infection In Hindi

1. धनिये के बीजों में पाया जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण यूरिनरी ट्रैक्ट के इंफेक्शन के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकता है। इसका नियमित सेवन यूटीआई इंफेक्शन को कम करने में सहायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या क्रैनबेरी खाने से यूटीआई की समस्या से बचा जा सकता है? डॉक्टर से जानें

2. धनिये के बीजों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण यूरिनरी इंफेक्शन के कारण होने वाली जलन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का प्रभाव कम हो सकता है।

UTI

3. धनिये में पाया जाने वाला विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और खनिज यूरिनरी ट्रैक्ट को हील करने में सहायक हो सकते हैं।

4. धनिये के पानी में विटामिन C के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे व्यक्ति अन्य बीमारियों से भी बच सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में हो गई है यूटीआई की समस्या? जानें इससे छुटकारा पाने के आसान टिप्स

5. धनिये का पानी पेट की समस्याओं को कम करने में भी सहायक होता है। अगर आपको खाना खाने के बाद गैस या ब्लोटिंग होती है तो आप रोजाना धनिये का पानी पिएं, इससे लाभ मिल सकता है।

धनिये का पानी कैसे बनाएं? - How To Make Coriander Water

धनिये के बीजों का पानी बनाने के लिए आपको 2 कप पानी में 3 चम्मच धनिये के बीजों को डालकर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाना होगा। जब पानी पीले रंग का हो जाए तो गैस बंद कर दें और पानी ठंडा होने के बाद एक बोतल में भरें। इस पानी को दिनभर में कई बार धीरे-धीरे पिएं। इससे शरीर के अंदर की गर्मी कम होगी और यूटीआई की समस्या में भी आराम मिलेगा।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को कम करने के लिए धनिये के पानी का सेवन एक नेचुरल उपाय है जो इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन, ध्यान रखें कि किसी भी नए उपाय को शुरू करने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इन चीजों के साथ करें आंवले का सेवन, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer