Doctor Verified

खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका

Barley Water Benefits: जौ के पानी में अनेकों फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं, सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका


Barley Water Benefits on Empty Stomach: तमाम फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर जौ (Barley) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ में मौजूद औषधीय गुण शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं। जौ का इस्तेमाल कई तरह की ड्रिंक्स बनाने में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ के पानी का सेवन करने से भी सेहत को अनोखे फायदे मिलते हैं। जौ में आयरन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा जौ के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से जौ का पानी पीने से शरीर को न सिर्फ पेट और पाचन तंत्र को फायदा मिलता है, बल्कि इसका सेवन करने से किडनी, हार्ट और लिवर समेत कई अंगों को फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं खाली पेट जौ का पानी पीने के फायदे और सही तरीका।

खाली पेट जौ का पानी पीने के फायदे- Barley Water Benefits on Empty Stomach in Hindi

सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से हर उम्र के लोगों को फायदा मिलता है। डायबिटीज, किडनी स्टोन और लिवर से जुड़ी समस्याओं में जौ का पानी रामबाण माना जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के इलाज में औषधि के रूप में किया जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने से लेकर पेट और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में बहुत फायदा मिलता है।" जौ की तासीर ठंडी होती है, इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियों में बहुत फायदा मिलता है।

Barley Water Benefits on Empty Stomach

इसे भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया के पत्तों का पानी, सेहत को मिलेंगे गजब फायदे

खाली पेट जौ का पानी पीने से ये फायदे मिलते हैं-

1. पेट और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

जौ के पानी में घुलनशील डाइटरी फाइबर की मात्रा होती है और फाइबर पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ में मौजूद गुण अपच, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी परेशानियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट एक गिलास जौ का पानी नियमित रूप से पीने वाले लोगों को पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है।

2. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, इस स्थिति को हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना खाली पेट जौ का पानी पीना चाहिए। जौ में मौजूद हाई फाइबर और फाइटोकेमिकल्स हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

3. वजन कम करने में फायदेमंद

खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण आप भी मोटापे की समस्या के शिकार हो सकते हैं। मोटापे को कम करने या वजन कम करने के लिए जौ का पानी खाली पेट पीना चाहिए। जौ में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम करने और वजन कंट्रोल में रखने के लिए फायदेमंद होते हैं।

4. हड्डियों को करे मजबूत

सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और बीमारियों से छुटकारा ‎मिलता है। जौ के पानी में कैल्शियम और फॉस्फोरस की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत करने में फायदा मिलता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

5. डायबिटीज में फायदेमंद

शुगर के मरीजों के लिए जौ का पानी किसी औषधि से कम नहीं होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में फायदा मिलता है।

कैसे करें जौ के पानी का सेवन?

सुबह खाली पेट जौ का पानी सही ढंग से पीने से ऊपर बताये गए फायदों के अलावा कई अन्य फायदे मिलते हैं। इसे तैयार करने के लिए जौ को पानी में भिगो दें। लगभग 5 से 6 घंटे तक भिगोने के बाद इसमें कुछ और पानी मिलाकर अच्छी तरह उबाल लें। उबालने के बाद इस पानी को अच्छी तरह से छान लें और एक गिलास जौ के पानी का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही तरीका

नियमित रूप से सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

इन 5 फूड्स का भूलकर भी न करें सेवन, वरना जल्दी आ सकता है बुढ़ापा

Disclaimer