Doctor Verified

सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही तरीका

How Much Water To Drink in Morning on Empty Stomach: सुबह खाली पेट कितना पानी पीना सुरक्षित है, जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही तरीका

How Much Water To Drink in Morning on Empty Stomach: शरीर को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। आप सबने बचपन से ही 'जल ही जीवन है' वाली कहावत सुनी होगी। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इंसान के शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी होता है। अगर नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इसकी वजह से शरीर का फंक्शन खराब हो जाता है। माइग्रेन, किडनी स्टोन, ट्यूबरकुलोसिस और हाई ब्लड प्रेशर से लेकर माइग्रेन जैसी परेशानियां कम पानी पीने की वजह से ट्रिगर हो सकती हैं। सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है। वैसे तो लोग सुबह खाली पेट कई तरह से पानी पीते हैं। कुछ लोग पानी में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग हल्का गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट ज्यादा पानी पीने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए और पानी पीने का सही तरीका क्या है।


इस पेज पर:-


सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए?- How Much Water To Drink in Morning in Hindi

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और कई समस्याओं में फायदा मिलता है। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। रात में सोने के बाद जब आप सुबह उठते हैं, तो इस समस्या शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है। लेकिन बहुत ज्यादा या गलत तरीके से पानी पीने के नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा संतुलित मात्रा में ही पानी पीना चाहिए। कुछ लोग सुबह उठने के बाद खूब सारा पानी एक साथ पी जाते हैं। ऐसा करने से आप वॉटर टॉक्सिटी के शिकार हो सकते हैं। 

How Much Water To Drink in Morning on Empty Stomach

इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद पिएं ये पानी, सेहत को मिलेंगे कई लाभ

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "सुबह पानी पीने से आपके शरीर के सभी अंगों की सफाई होती है। ऐसा नियमित रूप से करने पर पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।" रोजाना सुबह खाली पेट 2 गिलास पानी एक बार में पी सकते हैं। 2 से 3 गिलास पानी से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। इससे ज्यादा पानी पीने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं।

सुबह खाली पेट ठंडा पानी पिएं या गुनगुना?

सुबह खाली पेट आप 2 गिलास पानी पी सकते हैं। खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र को भी फायदा मिलता है। ठंडा पानी पीने से भी आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। ध्यान रहे खाली पेट फ्रिज वाला ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। अगर आप पेट से जुड़ी परेशानियों के शिकार हैं, तो खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी पीने से पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, ब्लोटिंग, अपच और कब्ज आदि में फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या फुल क्रीम दूध पीने से मोटापा बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version