Doctor Verified

क्या फुल क्रीम दूध पीने से मोटापा बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

Does Full Cream Milk Make You Gain Weight: क्या फुल क्रीम दूध पीने से वजन बढ़ता है, जानें इसका सेवन करने के फायदे और नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फुल क्रीम दूध पीने से मोटापा बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन


Does Full Cream Milk Make You Gain Weight: दूध पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, यह बात सबने बचपन से ही सुनी होगी। दूध में लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, यही कारण है कि इसे सुपरफूड कहा जाता है। दूध मिनरल्स और विटामिन समेत तमाम तरह के पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। आज के समय में ज्यादातर लोग बाजार से दूध खरीदकर पीते हैं। बाजार में पैक्ड दूध बिकते हैं और यह कई तरह के होते हैं। फुल क्रीम मिल्क और टोंड मिल्क मार्केट में सबसे ज्यादा बिकता है। ऐसा कहा जाता है कि फुल क्रीम दूध टोंड मिल्क से ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण लोग फुल क्रीम मिल्क का सेवन करने से बचते हैं। लोगों का मानना है कि फुल क्रीम दूध पीने से मोटापा बढ़ सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या वाकई फुल क्रीम दूध पीने से वजन बढ़ सकता है।

क्या फुल क्रीम दूध पीने से मोटापा बढ़ता है?- Does Full Cream Milk Make You Gain Weight in Hindi

फुल क्रीम दूध में विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन ए, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। टोंड मिल्क की तुलना में फुल क्रीम दूध में फैट और कैलोरी ज्यादा होती है। इसी वजह से लोग फुल क्रीम दूध का सेवन करने से बचते हैं। इसको लेकर यह भी कहा जाता है कि बहुत ज्यादा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "फुल क्रीम दूध में मौजूद फैट और कैलोरी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप नियमित रूप से संतुलित मात्रा में फुल क्रीम दूध का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हेल्दी और फिट रहता है।" 

Does Full Cream Milk Make You Gain Weight

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है फुल क्रीम दूध (होल फैट मिल्क), एक्सपर्ट से जानें इसे पीने के 4 फायदे

फुल क्रीम दूध पीने से वजन बढ़ने का खतरा ऐसे लोगों को रहता है, जो अपनी शारीरिक जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं। अगर आप फुल क्रीम दूध पीने के साथ बहुत ज्यादा कैलोरी वाली डाइट अपनाते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। लेकिन रोजाना सिर्फ एक गिलास फुल क्रीम दूध पीने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

फुल क्रीम दूध पीने के फायदे- Full Cream Milk Health Benefits in Hindi

फुल क्रीम दूध में टोंड से ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। रोजाना एक गिलास फुल क्रीम दूध पीने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। इसका सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बनता है। डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में फुल क्रीम दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

क्या सरसों का तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer