Goat Milk Health Benefit: दूध हम सभी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। आमतौर पर जब दूध की बात आती है, तो दिमाग में गाय और भैंस की ख्याल आता है। लेकिन इन जानवरों से बेहतर बकरी का दूध ज्यादा पौष्टिक और लाभकारी माना जाता है। दुनिया के विभिन्न अध्ययनों ने बकरी के दूध को सुपरफूड बताया है। बकरी का दूध बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए हर लिहाज से फायदेमंद होता है।
1. पाचन तंत्रिका के लिए लाभकारी- Goat milk is beneficial for the digestive system
जनरल ऑफ डेयरी साइंस 2010 के अध्ययन के अनुसार, गाय और भैंस के दूध मुकाबले बकरी का दूध पाचन तंत्रिका के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। बकरी के दूध में मौजूद प्रोटीन शरीर में जाकर छोटे-छोटे कणों में टूटते हैं। जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। बकरी के दूध में फैट ग्लोब्युल्स (Fat globules) का साइज भी छोटा है। इसका सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और पेट में सूजन की परेशानी की नहीं होती है।
इसे भी पढ़ेंः Mango In Diabetes: क्या आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
2. ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा होता है कम- Goat milk reduces the risk of osteoporosis
फरीदाबाद के सेक्टर- 6 स्थित सर्वोदय अस्पताल की क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन मीना कुमारी के अनुसार, बकरी के दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नियमित तौर पर बकरी के दूध का सेवन करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। यह दूध बढ़ती उम्र के कारण होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट हैं ये 200 से भी कम कैलोरी वाले स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
3. इम्यून सिस्टम को बनाए स्ट्रांग- Goat milk makes the immune system strong
एक्सपर्ट के अनुसार, बकरी के दूध में सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्यून सेल्स को मजबूत और एक्टिव बनाता है। इस दूध का सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स का भी समर्थन करता है। इससे मौसमी संक्रमण से बचाव होता है। इस दूध में इम्यूनोग्लोब्युलिन्स (Antibodies) भी होता है, जो शरीर को वायरस, हवा में मौजूद सूक्ष्मजीवों और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। अस्थमा और डेंगू से रिकवरी में भी बकरी का दूध फायदेमंद होता है।
4. हार्ट हेल्थ को बनाए बेहतर- Goat milk improves heart health
कास्मेटिक डर्मोटॉलॉजिस्ट 2011 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बकरी के दूध में मौजूद फैटी एसिड्स और विटामिन A त्वचा की नमी बनाए रखते हैं। बकरी का दूध पीने से एक्ने और स्किन ड्राइनेस की परेशानी दूर होती है। यह दूध शरीर में एंटी एजिंग का भी काम करता है। बकरी का दूध पीने से झाइयां और झुर्रियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ज्यादा कैफीन फर्टिलिटी को प्रभावित करती है? डॉक्टर से जानें जवाब
5. एनीमिया की करे दूर- Goat milk cures anemia
महिलाओं और बच्चों को होने वाले एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में भी बकरी का दूध फायदेमंद होता है। इस दूध में फोलिक एसिड और विटामिन बी12, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। बकरी का दूध शरीर में फेरिटिन यानी की आयरन स्टोरेज की क्षमता को बढ़ाता है। नियमित तौर पर बकरी के दूध का सेवन करने से एनीमिया और खून की कमी से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
बकरी के दूध का सेवन कैसे करें- How to consume goat milk
आप गाय और भैंस के दूध की तरह ही बकरी के दूध को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।
- सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना बकरी का दूध पिया जा सकता है।
- अगर आप चाय पीना पसंद करते हैं, तो नॉर्मल दूध की बजाय उसमें बकरी के दूध का इस्तेमाल करें।
- बकरी का दूध, केला और शहद मिलाकर आप शेक और स्मूदीज बना सकते हैं।
इसके अलावा बकरी के दूध से घर पर ताजा दही, पनीर और चीज बनाया जा सकता है। आप चाहें तो दाय के दूध से बनीं मिठाई की बजाय बकरी के दूध से मिठाई बनाकर भी इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है? जानें डॉक्टर से
निष्कर्ष
बकरी का दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे डाइट का हिस्सा बनाकर कई प्रकार की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को बकरी का दूध पीने से एलर्जी होती है। इसलिए किसी भी नई चीज को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपके परिवार में माता-पिता को बकरी के दूध से किसी प्रकार की एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें।
Image Credit: Freepik.com
FAQ
रोजाना बकरी का दूध पीने से क्या होता है?
बकरी के दूध में हाई कैल्शियम और फास्फोरस होता है। रोजाना बकरी का दूध पीने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। गाय और भैंस के दूध के मुकाबले बकरी का दूध ज्यादा सुपाच्य होता है। इसे पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।बकरी का दूध पीने से कौन सा अंग मजबूत होता है?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, बकरी का दूध पीने से हड्डियों का घनत्व बढता है। यानी बकरी का दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है।बकरी का दूध किस समय पीना चाहिए?
एक सामान्य दूध की तरह ही बकरी के दूध का सेवन सुबह नाश्ते के समय और रात को सोने से पहले किया जा सकता है।