Expert

क्या डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध, पपीता और गिलोय- सब एकसाथ खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें

डेंगू में क्या डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध, पपीता और गिलोय का एकसाथ सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साइड इफेक्ट नजर आ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध, पपीता और गिलोय- सब एकसाथ खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें


बारिश के दिनों में डेंगू का कहर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। देश के तमाम राज्यों सहित राजधानी में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। विशेषकर, मानसून के बाद डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी नजर आती है। यह बात हम सब जानते हैं कि डेंगू का कोई निश्चित इलाज नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह है कि डेंगू का इलाज उसके लक्षणों को कम करने पर फोकस रहता है। जैसे, बॉडी पेन को कम करना या प्लेटलेट्स को बढ़ाना आदि। हालांकि, कई लोग इसके लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। विशेषकर, डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी के दूध के साथ पपीता और गिलोय के पत्ते का रस निकालकर मिक्स करके पीते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई यह देसी नुस्खा डेंगू में कारगर है? या फिर यह महज लोगों का भ्रम है? आइए, इस संबंध में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय जानते हैं।

क्या डेंगू में बकरी का दूध, पपीता और गिलोय एकसाथ खाना सही है?- Is It Really Safe To Drink Goat Milk With Papaya Leaves And Giloy In Dengue In Hindi

Is It Really Safe To Drink Goat Milk With Papaya Leaves And Giloy In Dengue

यह सच है कि डेंगू जैसी कंडीशन होने पर लोगों का फोकस प्लेटलेट्स बढ़ाने पर रहता है। क्योंकि डेंगू का कोई निश्चित इलाज नहीं है। ऐसे में इसके लक्षणों को कम करने पर जोर दिया जाता है। डेंगू होने पर लोगों के प्लेटलेट काउंट डाउन हो जाते हैं। अगर समय रहते प्लेटलेट काउंट को न बढ़ाया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। यही कारण है कि लोग इस तरह की कंडीशन में अक्सर बकरी का दूध, पपीता और गिलोय का सेवन एक साथ करने लगते हैं। माना जाता है कि इनके सेवन से प्लेटलेट काउंट को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन, आपको बता दें कि अब तक ऐसा कोई साइंटिफिक एविडेंस सामने नहीं आया है, जिससे यह पता चल सके कि इन तीनों का एक साथ सेवन करने से डेंगू से रिकवरी में मदद मिलती है। इसके उलट, विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू होने पर इनका सेवन अतिरिक्त मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। यह सही नहीं है। क्योंकि आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप गिलोय का अतिरिक्त सेवन कर बैठते हैं, तो इससे लिवर टॉक्सिक हो सकता है। ऐसे में डेंगू से रिकवरी के बजाय, जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, डेंगू होने पर घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं। लेकिन, किसी भी चीज का सेवन अतिरिक्त मात्रा में न करें।

इसे भी पढ़ें: क्या बकरी का दूध पीने से डेंगू ठीक हो जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

डेंगू होने पर रिकवरी के लिए क्या करें- Tips To Recover From Dengue In Hindi

Tips To Recover From Dengue In Hindi

  • डेंगू होने पर पूरी तरह किसी घरेलू नुस्खे पर निर्भर न रहें। डॉक्टर से बात करें और लक्षणों को कम करने पर ध्यान दें।
  • डेंगू होने के बाद मरीजों को कंप्लीट रेस्ट करना चाहिए। ध्यान रखें कि इस समय मरीज काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में बॉडी को आराम करने की जरूरत होती है। काम करने या बॉडी को एक्जॉस्ट करना सही नहीं है।
  • डेंगू होने के बाद शुरुआती 5-7 दिनों में उल्टी, मतली और बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं। जबकि, दूसरे चरण में प्लेटलेट काउंट कम होने लगता है और तीसरे चरण में मरीज के शरीर में बहुत ज्यादा फ्लूइड जमा होने लगता है। इस तरह की समस्या को कम करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
  • डेंगू होने पर अपने लक्षणों को कम करने पर जोर दे सकते हैं। जैसे बुखार है, तो इसे कम करने की दवा का सेवन करें। अगर बॉडी में सूजन है, तो इससे जुड़ी दवा खाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

दूषित पानी के इस्तेमाल से हो सकती हैं ये 3 बीमारियां, बरतें जरूरी सावधानियां

Disclaimer