Doctor Verified

डेंगू में प्लेटलेट्स का कौन-सा स्तर खतरनाक होता है? एक्सपर्ट से जानें

Low Platelet in Dengue in Hindi: डेंगू में प्लेटलेट काउंट गिर जाता है। इसकी वजह से चक्कर आने और उल्टी जैसी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। जानें, कौन-से स्तर पर प्लेटलेट गिरना खतरनाक हो जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू में प्लेटलेट्स का कौन-सा स्तर खतरनाक होता है? एक्सपर्ट से जानें


Platelet Count in Dengue in Hindi: डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बारिश के मौसम में डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी होने लगती हैं। दिल्ली की बात करें, तो डेंगू से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लगातार नई मरीजों की भी पुष्टि हो रही है। आपको बता दें कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। अचानक बुखार आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, रैशेज, शरीर में दर्द होना आदि डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms in Hindi) होते हैं। डेंगू में प्लेटलेट की संख्या भी गिरने लगती है। वैसे तो स्वस्थ व्यक्ति में 1.50 से 4.50 लाख तक प्लेटलेट होता है। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट काउंट कम होने लगता है। लेकिन, डेंगू में प्लेटलेट्स का कौन-सा स्तर खतरनाक होता है। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

डेंगू में प्लेटलेट्स का कौन-सा स्तर खतरनाक है?- What Level of Platelets is Dangerous in Dengue

डॉ. रमन कुमार बताते हैं, “डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या 20 हजार से कम होना खतरनाक हो सकता है। यानी अगर डेंगू के किसी मरीज में प्लेटलेट्स काउंट बीस हजार से कम हो जाता है, तो यह स्थिति घबराने वाली हो सकती है। इस स्थिति में डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या बीस हजार से कम होने पर प्लेटलेट चढ़ाए जाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अच्छे खान-पान और रिकवरी के साथ, प्लेटलेट्स काउंट बढ़ने लगता है।”

डेंगू में प्लेटलेट्स कितनी होनी चाहिए?

अगर एक स्वस्थ व्यक्ति की बात करें, तो उसके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या 1,50,000 से 4,50,000 के बीच होती है। लेकिन, डेंगू से संक्रमित व्यक्ति में प्लेटलेट्स गिर (What is the Platelet Count in Dengue) जाते हैं। डेंगू के मरीज में 40,000 से 1,00,000 के बीच प्लेटलेट्स काउंट होना चाहिए। लेकिन, अगर प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे हैं, तो इस स्थिति को नजरअंदाज बिलकुल न करें। 

इसे भी पढ़ें- डेंगू होने पर महसूस हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

platelet

डेंगू में क्यों कम हो जाता है प्लेटलेट काउंट?- Low Platelet Count Reasons in Hindi

डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स गिरना एक आम समस्या है। डेंगू में प्लेटलेट्स कम (Low Platelet in Dengue in Hindi) होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इनमें शामिल हैं-

  • डेंगू वायरस, प्लेटलेट्स को नष्ट कर देता है।
  • डेंगू वायरस, बोन मैरो को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। बोन मैरो में ही प्लेटलेट्स बनते हैं। इसकी वजह से प्लेटलेट्स काउंट कम होने लगता है।
  • इसके अलावा, डेंगू में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से प्लेटलेट्स का स्तर कम हो सकता है।

डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने के क्या लक्षण हैं?- Low Platelet Count Symptoms in Hindi

  • उल्टी और मतली
  • खून की उल्टी
  • पेट में तेज दर्द
  • सुस्ती और थकान
  • कमजोरी
  • सांस लेने में कठिनाई
  • चक्कर आना
  • अनिद्रा

डेंगू में प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं?- How to Increase Platelets Naturally at Home in Hindi

  • डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप पपीते के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
  • डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • नारियल पानी पीने से भी प्लेटलेट्स काउंट बढ़ सकते हैं।
  • प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।
  • डेंगू में विटामिन-सी का सेवन जरूर करें। आप सतंरा, मौसंबी और आंवला डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • इसके साथ ही, फलों और सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें।

इन दिनों डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन, बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना या चकत्ते जैसे लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज न करें।

Read Next

एयर कंडीशनर (AC) वाले कमरे में सिगरेट पीना हो सकता है खतरनाक, जानें सेहत के लिए इसके दुष्प्रभाव

Disclaimer