Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

डाइट में शामिल करें ये 3 विटामिंस, तेजी से बढ़ेंगे प्लेटलेट्स

Which Vitamin Increase Platelet Count: प्लेटलेट काउंट कम होना शरीर के लिए सही नहीं है। प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप डाइट में कई तरह के विटामिंस को शामिल कर सकते हैं।

Vitamins That Can Boost Platelets: जब-जब बारिश का मौसम आता है, तब-तब डेंगू जैसे गंभीर मामलों के बारे में सुनने को मिलता है। जब भी किसी व्यक्ति को डेंगू होता है, डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे प्लेटेलेट काउंट बढ़ सके। अब यहां सवाल उठता है कि आखिर प्लेटलेट काउंट है क्या और यह हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी होता है? डॉक्टर की मानें, तो प्लेटलेट्स छोटे-छोटे डिस्क शेप के ब्लड सेल्स होते हैं, जो कि बोन मैरो में प्रोड्यूस होता है। प्लेटलेट्स का मुख्य काम ब्लड को क्लॉट करके उसे बहने से रोकना होता है। साथ ही, घाव या जख्म को भरने में भी प्लेटलेट्स अहम भूमिका निभाता है। बहरहाल, इस लेख में हम जानेंगे कि प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए किस तरह के विटामिंस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इस बारे में हमने  नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से बात की है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए विटामिन- What Vitamins Can Increase Platelets

vitamins that can boost platelets 01 (9)

विटामिन-सी

जब भी शरीर में प्लेटलेट्स काउंट कम होने लगे, तो आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। NCBI की एक रोपोर्ट की मानें तो प्लेटलेट फंक्शन में सुधार करने के लिए विटामि-सी बहुत ही महत्वपूर्ण रोल निभाता है। विटामिन-सी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और यह आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में विटामिन-सी, अंगूर, नींबू, स्ट्रॉबेरी, पालक आदि शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्लेटलेट्स के लिए कीवी या पपीता क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

विटामिन-बी12

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में विटामिन-बी12 को भी शामिल कर सकते हैं। असल में, विटामिन-बी12 रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ा देता है, जिससे प्लेटलेट काउंट बढ़ने लगता है। ध्यान रखें कि विटामिन-बी12 की कमी की वजह से प्लेटलेट काउंट कम होने लगता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। विटामिन-बी12 की कमी की वजह से हाथ-पांव सुन्न हो जाते हैं, झुनझुनाहट होने लगती है, त्वचा का रंग बदल जाता है। यहां तक कि विटामिन-बी12 की कमी वजह से याददाश्त पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

फोलेट

फोलेट या विटामिन-बी9 भी प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने तथा सेल ग्रोथ के लिए अहम होता है। इससे प्लेटलेट फॉर्मेशन में भी मदद मिलती है। फोलेट की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं, जैसे सिट्रस फ्रूट, हरी सब्जियां, नट्स, सीड्स आदि।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब ये है कि अगर प्लेटलेट काउंट कम होने के लक्षण नजर आने लगे, तो इसकी अनदेखी न करें। प्लेटलेट काउंट कम होने की वजह से शरीर में कहीं जख्म होने पर ब्लीडिंग लंबे समय तक हो सकती है, घाव भरने में समय लग सकता है, पेशाब या मल में खून नजर आ सकता है, मसूड़ों से ब्लीडिंग हो सकती है और कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। इस तरह की कोई भी दिक्कत आपको हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं। इसके अलावा, जरूरी है कि यहां बताए गए विटामिन के विकल्पों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कौन सी डाइट लेनी चाहिए?

    प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप डाइट में कई तरह की चीजें शामिल कर सकते हैं, जैसे फोर्टिफाइड ब्रेकफ़ास्ट सीरियल्स, दालें, टोफू, डार्क चॉकलेट आदि।
  • लिवर की बीमारी में प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं?

    लिवर की बीमारी होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, लिवर संबंधित बीमारी होने पर प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए फोलेट (विटामिन बी9) और विटामिन बी12 से युक्त खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • प्लेटलेट्स क्यों नहीं बढ़ रहे हैं?

    प्लेटलेट्स नहीं बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना, या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन होना।

Read Next

स्तनपान के दौरान मछली जानें से मिलते हैं ये 5 फायदे, शिशु की सेहत भी बनती है अच्छी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 03, 2025 19:46 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 03, 2025 19:46 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 03, 2025 19:46 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 03, 2025 19:46 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content