Doctor Verified

डेंगू कब और किस स्थिति में खतरनाक हो सकता है? जानें डॉक्टर से

When Dengue Gets Dangerous in Hindi: डेंगू का बुखार शुरूआती दिनों में सामान्य रहता है, लेकिन अगर आपने समय से इसकी जांच नहीं कराई है तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरे का सबब भी बन सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू कब और किस स्थिति में खतरनाक हो सकता है? जानें डॉक्टर से


When Dengue Gets Dangerous in Hindi: हर साल बरसात के मौसम के बाद अक्सर डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू एक प्रकार की वेक्टर बोर्न डिजीज है, जो बारिश के मौसम में होती है। डेंगू आमतौर पर एडीज मच्छर के काटने पर होता है। डेंगू के लक्षण 3 से 10 दिनों के अंदर देखने को मिल सकते हैं। डेंगू होने पर आपको बुखार, जुकाम और शरीर में दर्द रहता है। शुरुआत में ही डेंगू के लक्षणों को समझकर इसकी जांच करा ली जाए तो डेंगू को कंट्रोल करना आसान हो सकता है। हर साल डेंगू के लाखों मरीजों की पुष्टि की जाती है, जिसमें से सैकड़ों लोगों को डेंगू के चलते अपनी जान तक गंवानी पड़ती है।

डेंगू होने पर आपको खुद डॉक्टर बनकर घरेलु उपाय करने के बजाय डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। डेंगू को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। डेंगू पर ध्यान नहीं देना कई बार काफी खतरनाक और जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए दिल्ली के होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं डेंगू कब और किस स्थिति में खतरनाक हो सकता है? (Dengue Kab Khatarnak ho Sakta Hai) - 

डेंगू का बुखार कब खतरनाक होता है? When Dengue Gets Dangerous in Hindi

डेंगू का बुखार शुरूआती दिनों में सामान्य रहता है, लेकिन अगर आपने समय से इसकी जांच नहीं कराई है तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरे का सबब भी बन सकता है। डेंगू होने पर आपको तुरंत जांच कराकर इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए। डेंगू ज्यादा गंभीर तब हो जाता है जब आपके आंतरिक अंगों से ब्लीडिंग होने लगती है।

डेंगू ज्यादा गंभीर होने पर आपकी नाक, मसूड़ों और कई बार मल से भी खून आ सकता है। इसलिए शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत एक्टिव हो जाना चाहिए ताकि डेंगू को और बढ़ने से रोका जा सके। 

lowplatelets-inside

प्लेटलेट काउंट गिरने पर खतरनाक होता है डेंगू

डेंगू के बुखार में प्लेटलेट काउंट कम होने लगती हैं, जिसके चलते न केवल कमजोरी, थकान और सुस्ती होती है, बल्कि अन्य शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। शरीर में हेल्दी प्लेटलेट काउंट 1 लाख 50 हजार से लेकर 4.5 लाख (Normal Platelet Count in Body) के बीच में होती है। डेंगू ज्यादा खतरनाक और जानलेवा तब हो जाता है जब प्लेटलेट काउंट 20 हजार से नीचे घट जाती है।

डेंगू जानलेवा होने पर आपकी रक्त वाहिकाएं डैमेज होने लगती हैं और उनमें से रक्त का रसाव होता है। यह स्थिति दिखाई देने पर तत्काल रूप से आपको डेंगू की रोकथाम करनी चाहिए। Dengue Hemorrhagic Fever और डेंगू शॉक सिंड्रोम होने पर भी डेंगू जानलेवा और खतरनाक हो सकता है। 

प्लेटलेट्स गिरने पर हो सकती हैं ये समस्याएं Low Platelet Count Complications in Hindi

  1. लो प्लेटलेट काउंट होने पर शरीर में कई प्रकार की समस्याएं देखी जाती हैं।
  2. प्लेटलेट घटने पर आपके ब्रेन में ब्लीडिंग होने के साथ ही साथ आंतरिक अंगों में भी ब्लीडिंग हो सकती है।
  3. ऐसे में आपके मसूड़ों और नाक से ब्लीडिंग हो सकती है।
  4. प्लेटलेट्स गिरने पर आपको त्वचा पर बैंगनी और लाल रंग के चकत्ते देखने को मिल सकते हैं।
  5. ऐसे में जोड़ों में दर्द, थकान, सुस्ती और सांस लेने में कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है। 

प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए क्या करें? How to Increase Platelet Count in Hindi

  1. प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आपको पपीते के पत्ते, व्हीटग्रास, अनार और कीवी का सेवन करना चाहिए।
  2. प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आपको हरी सब्जियों के साथ-साथ दूध और फोलेट लेना चाहिए।
  3. इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव करने चाहिए।
  4. इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके।
  5. ऐसे में आपको खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

FAQ

  • प्लेटलेट्स कम होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? 

    प्लेटलेट कम होने पर आप लोगों को कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे में आपको शराब, जंक फूड्स और तला-भुना खाने से परहेज करना चाहिए।
  • प्लेटलेट्स कितने दिन में बढ़ते हैं?

    आमतौर पर प्लेटलेट काउंट 7 से 10 दिनों में बढ़ जाती है। लेकिन, इसके लिए आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए और एक हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। 
  • क्या डेंगू संक्रामक होता है? 

    डेंगू कोई संक्रामक बुखार या वायरस नहीं है। डेंगू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। डेंगू होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर वजन भी बढ़ता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer