Doctor Verified

प्लेटलेट्स कम हैं तो इन बातों का खास रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खतरा

प्लेटलेट्स का कम होना शरीर के लिए खतरे का संकेत हो सकता है, क्योंकि इससे खून बहने का खतरा बढ़ जाता है। यहां जानिए, प्लेटलेट्स कम होने पर क्या सावधानियां जरूरी हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्लेटलेट्स कम हैं तो इन बातों का खास रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खतरा


हमारे शरीर में प्लेटलेट्स (Platelets) का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये ब्लीडिंग को रोकने का कार्य करते हैं। जब शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है, तो किसी भी छोटी चोट या खरोंच से भी खून बहना बंद नहीं होता और गंभीर स्थिति बन सकती है। आमतौर पर हेल्दी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या 1.5 लाख से 4.5 लाख प्रति माइक्रोलीटर तक होनी चाहिए। बरसात का मौसम जहां एक तरफ सुकून और ठंडक लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने लगती है, जिससे शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, शरीर पर चकत्ते और ज्यादा खून बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा कम हो जाए, तो उसे किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) विस्तार से बताएंगे कि प्लेटलेट्स कम होने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

प्लेटलेट्स कम होने पर क्या सावधानियां जरूरी हैं? - Precautions For Low Platelet Count

1. खून बहने से बचाव

प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर में चोट लगने या कटने पर खून बहना ज्यादा हो सकता है। इसलिए तेज या भारी काम करने से बचें। बाहर जाने पर सही जूते पहनें और अनजाने में गिरने या चोट लगने से बचें। हल्की एक्सरसाइज करें, लेकिन भारी एक्सरसाइज या ऐसे खेल जिनमें चोट लगने का खतरा हो, उनसे बचें।

इसे भी पढ़ें: प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 चीजें, नहीं आएगी शरीर में कमजोरी

2. दवाइयों का ध्यान रखें

बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें, खासकर ब्लड थिनर या पेन किलर। ये दवाएं प्लेटलेट्स की संख्या और उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।

3. साफ-सफाई जरूरी

इंफेक्शन से बचने के लिए हाथों को बार-बार धोएं और किसी भी इंफेक्शन से बचाव करें। प्लेटलेट्स कम होने पर इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: प्लेटलेट्स कम होने पर नहीं करना चाहिए इन 5 फू्ड्स का सेवन, बढ़ने की बजाए कम होते हैं प्लेटलेट्स

4. खान-पान में सावधानी

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट लें, जो ब्लड को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। शराब और धूम्रपान से बचें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये ब्लड में प्लेटलेट्स को कम कर सकते हैं।

5. आराम करें और तनाव से बचें

तनाव और अनिद्रा प्लेटलेट्स को प्रभावित कर सकते हैं। पर्याप्त नींद लें और योग-प्राणायाम से मानसिक शांति बनाएं।

Precautions For Low Platelet Count

प्लेटलेट्स कम होने का मुख्य कारण क्या है? - what is the main cause of low platelets

  • वायरल इंफेक्शन (जैसे डेंगू, चिकनगुनिया)
  • कुछ दवाओं का सेवन (जैसे ब्लड थिनर)
  • ऑटोइम्यून डिजीज
  • विटामिन B12 या फोलिक एसिड की कमी
  • गंभीर एलर्जी या इंफ्लेमेशन
  • लिवर की बीमारियां

प्लेटलेट्स कम होने पर सामान्य लक्षण - What will happen if platelets are low

  • शरीर पर छोटे-छोटे नीले या लाल धब्बे
  • ज्यादा खून आना या कट लगने पर खून का रुक न पाना
  • नाक या मसूड़ों से खून आना
  • अधिक थकान या कमजोरी महसूस होना
  • गंभीर मामलों में अंदरूनी ब्लीडिंग

निष्कर्ष

प्लेटलेट्स का कम होना गंभीर समस्या हो सकती है, लेकिन सही सावधानी और समय पर इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। अपनी डाइट, लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह का पालन करें। अगर आपको प्लेटलेट्स कम होने की कोई भी समस्या महसूस हो, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें और पूरी जांच कराएं। समय रहते उचित इलाज आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा और गंभीर स्थितियों से बचाएगा।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • प्लेटलेट्स कितने होने चाहिए?

    एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की सामान्य संख्या 1.5 लाख से 4.5 लाख प्रति माइक्रोलीटर होती है। अगर यह 1.5 लाख से नीचे आ जाए तो सावधानी की जरूरत होती है।
  • प्लेटलेट्स कम होने पर कौन से फल और आहार लेने चाहिए?

    पपीते के पत्ते का रस, अनार, कीवी, आंवला, चुकंदर, गिलोय, टमाटर और नारियल पानी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं।
  • क्या डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं?

    हां, डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घट सकती है। ऐसे में नियमित ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की निगरानी जरूरी होती है।
  • क्या प्लेटलेट्स कम होने पर योग या एक्सरसाइज कर सकते हैं?

    बहुत हल्के योगासन या स्ट्रेचिंग किए जा सकते हैं, लेकिन भारी एक्सरसाइज, दौड़ या खेल से परहेज करें क्योंकि चोट लगने का खतरा रहता है।
  • प्लेटलेट्स कम होने पर किन दवाओं से परहेज करना चाहिए?

    ब्लड थिनर दवाओं से परहेज करें। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

 

 

 

Read Next

कमर दर्द को हल्‍के में लेना पड़ सकता है महंगा, जानिए इसके पीछे छिपे खतरे

Disclaimer

TAGS