
Foods To Avoid In Low Platelet Count: डेंगू होने पर लोगों की प्लेटलेट्स बहुत कम हो जाती हैं। अगर इस दौरान सही उपचार और अच्छा खानपान नहीं लिया जाता है, तो इसके कारण प्लेटलेट्स का स्तर बहुत अधिक गिर सकता है, जिसके सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, प्लेटलेट्स कम होने पर कुछ फूड्स से सख्त परहेज करने की भी सलाह दी जाती है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो बहुत से लोग डेंगू में कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं, जो उनकी प्लेटलेट्स को बढ़ने नहीं देते हैं। इसकी वजह से उनकी स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिलता है। इसलिए इन फूड्स के सेवन से सख्त परहेज किया जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स बता रहे हैं, जिनका सेवन डेंगू रोगियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
प्लेटलेट्स कम होने पर कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए- Foods To Avoid In Low Platelet Count In Hindi
पैकेज्ड फूड्स
इन फूड्स में लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए कई केमिकल डाले जाते हैं। समय के साथ इनका पोषण भी कम हो जाता है। प्रोसेस्ड और जंक फूड्स से भी परहेज करना चाहिए। ये पचने में भारी होते हैं और शरीर की थकान बढ़ाते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स कम खाएं
दूध और दूध से बने उत्पादन जैसे, दही और पनीर आदि के सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इनका अधिक सेवन शरीर में बलगम का कारण बन सकता है। इसके कारण कुछ ऑटोइम्यून बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है।
इसे भी पढें: कुत्तों से डर लगना भी है एक डिसआर्डर, जानें साइनोफोबिया के लक्षण, कारण और इलाज
मीठे फूड्स से परहेज करें
चीनी युक्त फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें। सिर्फ इतना ही नहीं, आर्टिफिशियल स्वीटनर्स, शहद और फलों के जूस से भी इस दौरान परहेज करना चाहिए। यह शरीर के पीएच स्तर को प्रभावित कर सकते हैं और शरीर अम्लता को बढ़ा सकते हैं।
मीट खाने से बचें
इसमें कोई संदेह नहीं है, कि मीट, चिकन और मछली आदि में प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होता हैं। लेकिन ये पचने में भारी होते हैं, साथ ही इनमें फैट भी अधिक होता है। इनका सेवन से शरीर में थकान बढ़ती है।
इसे भी पढें: मच्छरों से हैं परेशान? घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर
ब्लड क्लॉट को प्रभावित करने वाले फूड्स कम खाएं
फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ फलों का सेवन रक्त में थक्कों को बनने से रोकता है। इनमें ब्लूबेरी, अंगूर और इससे बने उत्पाद और टमाटर सभी रक्त के थक्के को रोकने के लिए दिखाए गए हैं। इसके अलावा लहसुन, प्याज, अदरक और जिनसेंग आदि का सेवन भी सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।
All Image Source: freepik