Mosquito Repellent Plants In Hindi: मच्छरों के काटने से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। डेंगू और मलेरिया जैसे रोग मच्छर के काटने से ही होते हैं। ये रोग हमारी इम्यूनिटी और ताकत को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, जिनसे बॉडी को रिकवर होने में भी काफी समय लगता है। इसके अलावा, ये मच्छर रात में हमारी नींद भी हराम कर देते हैं। साथ ही, इनके काटने से त्वचा पर लाल दाने भी हो जाते हैं, । कई बार तो इन मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि मच्छर भगाने वाली मशीन, कॉयल आदि भी इनके सामने कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि मच्छरों के आतंक को कम करने और चैन की नींद लेने के लिए वे क्या करें?
क्या आप जानते हैं, घर में कुछ पौधों को लगाने से मच्छरों को दूर रखने में काफी मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! कई पौधों की गंध काफी तीखी होती है। इन्हें घरों में लगाने से सिर्फ मच्छरों को दूर रखने में ही नहीं, बल्कि घर को सुंदर बनाने में भी मदद मिलेगी।
मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे- Mosquito Repellent Plants For Home In Hindi
1. लेमन ग्रास
इस पौधे की अम्लीय गंध भले ही आपको बहुत अच्छा महसूस करा सकती है, लेकिन मच्छरों को यह गंध काफी परेशान करती है। वे इस पौधे के आसपास भी नहीं भटकते हैं। यह एक अद्भुत पौधा है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होता है। आप इसका जूस या चाय के रूप में सेवन भी कर सकते हैं।
2. पुदीना
पुदीने का पौधा तो लोग घरों में काफी लगाते हैं। लोग इसकी पत्तियों को कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं। लेकिन मच्छर भगाने वाली दवाओं में भी इसका प्रयोग काफी किया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जब हम किचन में पुदीना रखते हैं, तो मच्छर दूर रहते हैं।
इसे भी पढें: कुत्तों से डर लगना भी है एक डिसआर्डर, जानें साइनोफोबिया के लक्षण, कारण और इलाज
3. रोजमैरी
इस पौधे में लकड़ी जैसी सुगंध होती है, जो मच्छरों को भगाती है। इस पौधे को पर्याप्त पानी दें और धूप में रखें। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें।
4. लैवेंडर
यह पौधा देखने में बहुत खूबसूरत होता है। यह मच्छरों को दूर भगाता है। हालांकि, इस पौधे को घर से बाहर लगाया जाता है। इसे उचित धूप की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढें: खांसी को न समझें सामान्य लक्षण, तेजी से फैल रहा इंफ्लुएंजा, बिना जांच न खाएं दवा
5. तुलसी
तुलसी को भी आमतौर पर घर के आंगन में लगाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें भी सीधी धूप की आवश्यकता होती है। यह एक बहुत ही गुणकारी पौधा है । साथ ही, इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। लोग कई रोगों को दूर करने के लिए इसका सेवन करते हैं।
All Image Source: Freepik