दालचीनी तेल और ऑल‍िव ऑयल से बनाएं ये नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट, दूर भागेंगे मच्‍छर और कीड़े

Mosquito Repellent: मच्‍छरों से खुद को बचाने के ल‍िए नेचुरल ऑयल से मॉस्किटो रिपेलेंट तैयार कर सकते हैं। इसकी सुगंध से मच्‍छर दूर भागेंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दालचीनी तेल और ऑल‍िव ऑयल से बनाएं ये नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट, दूर भागेंगे मच्‍छर और कीड़े


How to Make Homemade Mosquito Repellent: मानसून में डेंगू, मलेर‍िया, च‍िकनगुन‍िया जैसी बीमार‍ियों का प्रकोप बढ़ जाता है। ये सभी बीमार‍ियां, मच्‍छरों के कारण फैलती हैं। ज‍िस जगह पानी जमा होता है, वहां मच्‍छर ज्‍यादा होते हैं। मच्‍छरों के कारण अगर आप परेशान हो चुके हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं होममेड मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट को बनाने का तरीका। बाजार में म‍िलने वाले मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट में ढेर सारे केम‍िकल्‍स होते हैं और ये मच्‍छर पर ज्‍यादा प्रभावी भी नहीं होते। अगर आप नेचुरल मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट का इस्‍तेमाल करेंगे, तो मच्‍छर जल्‍दी भागेंगे। दालचीनी के तेल और ऑल‍िव ऑयल की मदद से मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट को आसानी से तैयार क‍िया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे होममेड मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट बनाने का तरीका। हर साल 20 अगस्‍त को विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day 2024) मनाया जाता है। इस द‍िन का उद्देश्‍य है मच्‍छरों के कारण होने वाली बीमार‍ियों के बारे में लोगों को जागरूक करना। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता फैलाने के लिए ओनलीमायहेल्‍थ आपको सेहत और मच्‍छरों से होने वाली बीमार‍ियों के बारे में जानकारी देता रहेगा। ओनलीमायहेल्‍थ के अभ‍ियान 'मच्छर मुक्त इंडिया' में आज हम आपको बताएंगे मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट बनाने का तरीका। 

mosquito repellent in hindi

दालचीनी के तेल और ऑल‍िव ऑयल से मॉस्किटो रिपेलेंट बनाने का तरीका- Homemade Mosquito Repellent

दालचीनी के तेल और ऑल‍िव ऑयल की मदद से एक प्रभावी मॉस्किटो रिपेलेंट तैयार करना बहुत आसान है। जानें इसे बनाने का तरीका- 

सामग्री:

  • 10-15 बूंदें दालचीनी का तेल 
  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल 
  • स्प्रे बोतल 

बनाने का तरीका:

  • ऑलिव ऑयल को एक छोटी स्प्रे बोतल में डालें।
  • इसमें दालचीनी के तेल की 10-15 बूंदें मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि दोनों तेल अच्छी तरह मिल जाएं।
  • तैयार मिश्रण को अपने त्वचा के उन हिस्सों पर स्प्रे करें जो खुले हों और मच्छरों के संपर्क में आ सकते हों।

इस्‍तेमाल का तरीका:

  • इस मिश्रण को सीधे अपनी त्वचा पर स्प्रे करें।
  • इसे इस्तेमाल करने से पहले हमेशा स्प्रे बोतल को अच्छी तरह हिलाएं ताकि तेल अच्छे से मिल जाएं।
  • अगर आप इसे किसी बच्चे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले उसकी त्वचा पर थोड़ा-सा लगा कर देख लें कि कोई एलर्जी या प्रतिक्रिया तो नहीं हो रही।
  • यह प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट आपकी त्वचा को सुरक्षित रखते हुए मच्छरों से बचाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- मच्छर भगाने के लिए नींबू और नीलग‍िरी तेल से बनाएं ये नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

मच्‍छरों से होने वाली बीमार‍ियों से बचने के उपाय- How to Prevent Diseases Caused By Mosquitoes       

  • मच्छर पानी में अंडे देते हैं, इसलिए घर के आस-पास या बगीचे में पानी जमा न होने दें।
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, खासकर बच्चों के लिए।
  • दरवाजे और खिड़कियों पर जाली लगाएं, इससे मच्छर घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
  • बाजार में कई प्रकार की क्रीम और लोशन उपलब्ध हैं जो मच्छरों को दूर रखते हैं।
  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, खासकर शाम के समय जब मच्छरों की सक्रियता बढ़ जाती है, पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के कपड़े पहनें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

बेजान स्किन को रिपेयर करने के लिए ऐसे करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

Disclaimer