मच्छर भगाने के लिए नींबू और नीलग‍िरी तेल से बनाएं ये नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

मच्‍छरों के आतंक से परेशान हैं, तो घर बैठे मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट तैयार करें। इसकी मदद से आप खुद को मच्‍छरों के हमले से बचा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मच्छर भगाने के लिए नींबू और नीलग‍िरी तेल से बनाएं ये नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट, जानें इस्‍तेमाल का तरीका


Homemade Mosquito Repellent: मच्‍छर द‍िखने में, तो छोटा सा होता है लेक‍िन इसके कारण डेंगू, मलेर‍िया जैसी जानलेवा बीमार‍ियां हो जाती हैं। कुछ घरों में साफ-सफाई की कमी या गंदे वातावरण के कारण ज्‍यादा मच्‍छर होते हैं। मच्‍छर को भगाने के ल‍िए कई उपाय बाजार में मौजूद हैं। जैसे क‍ि कॉयल का इस्‍तेमाल करना, मशीन का प्रयोग या मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट का छ‍िड़काव। बाजार में म‍िलने वाले मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट को इस्‍तेमाल करने के बजाय आप घर बैठे भी इसे तैयार कर सकते हैं। नींबू और नीलग‍िरी तेल की मदद से मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट को आसानी से तैयार क‍िया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे होममेड मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट बनाने का तरीका। हर साल 20 अगस्‍त को विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day 2024) मनाया जाता है। इस द‍िन का उद्देश्‍य है मच्‍छरों के कारण होने वाली बीमार‍ियों के बारे में लोगों को जागरूक करना। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता फैलाने के लिए ओनलीमायहेल्‍थ आपको सेहत और मच्‍छरों से होने वाली बीमार‍ियों के बारे में जानकारी देता रहेगा। ओनलीमायहेल्‍थ के अभ‍ियान 'मच्छर मुक्त इंडिया' में आज हम आपको बताएंगे मॉस्‍क‍िटो र‍िपेलेंट बनाने का तरीका। 

mosquito repellent

नींबू और नीलग‍िरी तेल से मॉस्किटो रिपेलेंट बनाने का तरीका- Homemade Mosquito Repellent

नींबू और नीलगिरी तेल की मदद से एक प्रभावी मॉस्किटो रिपेलेंट तैयार करना बहुत आसान है। जानें इसे बनाने का तरीका- 

सामग्री:

  • 10-15 बूंदें नीलगिरी तेल 
  • 2-3 चम्‍मच नींबू का रस
  • 1/4 कप पानी
  • नारियल का तेल 

विधि:

  • एक खाली स्प्रे बोतल में नीलगिरी तेल और नींबू का रस डालें।
  • इसके बाद पानी डालें। अगर आप इसे त्वचा पर लगाना चाहते हैं, तो नारियल का तेल भी डाल सकते हैं।
  • बोतल को अच्छी तरह शेक कर लें ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए। 
  • इसे अपने शरीर पर स्प्रे करें या घर के चारों ओर छिड़कें जहां मच्छर हों। 
  • नींबू और नीलगिरी तेल दोनों ही मच्छरों को दूर रखने में प्रभावी साब‍ित होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- World Mosquito Day 2024: डेंगू में ड‍िहाइड्रेशन से बचने के ल‍िए अपनाएं ये 6 उपाय

मॉस्किटो रिपेलेंट को इस्‍तेमाल करने का तरीका- How to Use Homemade Mosquito Repellent 

नींबू और नीलगिरी तेल से बने मॉस्किटो रिपेलेंट का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। जानें इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका- 

  • होममेड र‍िपेलेंट को हाथ, पैर, गर्दन और कान के पीछे स्‍प्रे करें। होममेड र‍िपेलेंट को सीधे त्‍वचा पर स्‍प्रे कर सकते हैं। 
  • स्‍प्रे करने के बाद, हल्‍के हाथ से माल‍िश करें ताक‍ि तेल अच्‍छी तरह से फैल जाए। 
  • आंख, मुंह या क‍िसी जले हुए स्‍थान पर र‍िपेलेंट को न लगाएं। 
  • होममेड र‍िपेलेंट को अपने कपड़ों पर भी स्प्रे कर सकते हैं। यह कपड़ों पर लंबे समय तक टिकता है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है।
  • घर के कोनों, दरवाजों और खिड़कियों के पास इस रिपेलेंट का छिड़काव करें ताकि मच्छर अंदर न आ सकें।
  • सोने से पहले बिस्तर के चारों ओर भी स्प्रे कर सकते हैं, खासकर अगर आप बिना मच्छरदानी के सो रहे हैं।
  • अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो इसे अपने शरीर के खुले हिस्सों पर और कपड़ों पर अच्छी तरह से स्प्रे करें।
  • हर 2-3 घंटे बाद दोबारा स्प्रे करें, खासकर अगर आपको ज्‍यादा पसीना आता है या आप पानी के संपर्क में आते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

नेचुरल ग्लो लाने के लिए लगाएं पपीते और शहद का पेस्ट, जानें इसके फायदे और तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version