Best Fruits Help To Increase Platelets Count During Dengue: बारिशों के मौसम में जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छर होने की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि मानसून में मच्छरों से होने वाली बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू इसमें से एक मुख्य बीमारी है। डेंगू होने पर व्यक्ति को तेज बुखार होता है। इस बीमारी में शरीर प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घट जाती है। जिसकी वजह से रोगी को थकान, कमोजरी, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। प्लेटलेट्स कम होने से व्यक्ति को अन्य बीमारियां का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में एंसेट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि किन फलों को डाइट में शामिल करने से प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है(Best Fruits To Increase Platelet Count)।
डेंगू में किन फलों से प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाएं? - Fruits To Improve Platelets in Hindi
पपीते का सेवन करें
पपीता का सेवन करने से आप डेंगू के दौरान होने वाली प्लेटलेट्स कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं। इस फल में मौजूद एंजाइम्स प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो डेंगू के बुखार में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से भी आपको फायदा होता है।
अनार
अनार शरीर में खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है। डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आप अनार का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी आपको कई लक्षणों को बचाव करते हैं। इसके सेवन से रेड ब्लड सेल्स भी बढ़ते हैं। साथ ही, मरीज को होने वाली थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
सेब
डेंगू के बुखार को कम करने और तेजी से रिकवरी के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। आयरन ब्लड में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) को नियंत्रित कर, डेंगू के दौरान होने वाली कमी को दूर करने में मदद करता है।
कीवी
कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद कर सकता है। खास तौर पर डेंगू बुखार (Dengue Fever) जैसी स्थितियों से उभरने वालों के लिए कीवी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्वों ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं और प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं।
संतरा
संतरे विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होता है। इससे डेंगू के दौरान रोगी का शरीर इंफेक्शन से लड़ने के लिए मजबूत बनता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी पावर बेहतर होती है। साथ ही, विटामिन सी आयरन के अवशोषण में सुधार करता है। इस वजह से डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डेंगू के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, तेजी से बढ़ेगा प्लेटलेट काउंट
Best Fruits To Increase Platelet Count: इसके अलावा, आप डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। डेंगू होने पर आप डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाओं का नियमित रूप से सेवन करें। साथ ही, डाइट में फलों को शामिल करें। इससे आपको बुखार से रिकवरी करने में मदद मिलेगी और खून में प्लटेलेट्स के स्तर को कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी।