पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक स्वास्थ्य समस्या है। इस समस्या में न सिर्फ महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होती है, बल्कि ये उनके ओवरऑल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। PCOS के कारण महिलाओं में प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं, इनफर्टिलिटी, बालों झड़ने और वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए, PCOS से जुझ रही महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल और खानपान (PCOS Diet) का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट इशिका गुप्ता से जानते हैं कि PCOS से पीड़ित महिलाओं को ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए?
PCOS के लिए ब्रेकफास्ट आइडियाज
1. बेसन या मूंग दाल का चीला
बेसन और मूंग दाल दोनों ही प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो मांसपेशियों को बेहतर रखने और पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं। इन दोनों में ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जो PCOS कंट्रोल करने के लिए जरूरी है। आप अपने सुबह के ब्रेकफास्ट में बेसन या मूंग दाल का सब्जियों वाला चीला शामिल कर सकते हैं।
2. वेजिटेबल ओट्स
सब्जियों का ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर रखने और लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करते हैं। वेजिटेबल ओट्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिसमें विटामिन और मिनरल्स है, जो आपके ओवरओल हेल्थ के लिए बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या PCOS वाली महिलाओं के लिए गर्भधारण करना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें
3. चने का सलाद
पीसीओएस कंट्रोल करने के लिए चने का सलाद ब्रेकफास्ट में शामिल करना एक हेल्दी विकल्प है। चना प्रोटीन का एक बेहतरीन प्लांट-बेस्ट सोर्स है, जो पाचन को बेहतर रखने और वजन कंट्रोल करने में दद करता है। आप अपनी डाइट में उबले चने के साथ खीरे, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
4. अंकुरित मूंग दाल या काले चने के साथ पोहा
PCOS कंट्रोल करने के लिए अंकुरित मूंग दाल या काले चने के साथ पोहा खाना फायदेमंद है। पोहा हल्का लेकिन पेट भरने वाला होता है और अंकुरित मूंग दाल या काले चने डालने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, जबकि, सब्जियां और अंकुरित अनाज आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।
View this post on Instagram
5. वेजिटेबल ऑमलेट
अंडे प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत होता है, जो पीसीओएस के रोगियों के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्प है। प्रोटीन से भरपूर अंडे को पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों के साथ मिलाकर खाने से आपके हार्मोन्ल संतुलित होते हैं और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सामान्य लगने वाले ये 8 लक्षण हो सकते हैं PCOS का संकेत, बिलकुल न करें नजरअंदाज
ब्रेकफास्ट के ये विकल्प संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के हार्मोन्स को संतुलित करने, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और ओवरओल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं।
Image Credit: Freepik