Pet Mein Jalan Ho To Kya Pina Chahiye: आपने कई बार महसूस किया होगा कि जरा-सा तला-भुना या स्पाइसी फूड खाने के बाद जलन होने लगती है। हालांकि, इस तरह की अपच के कारण होती है। इसलिए, अगर पेट में जलन और ब्लोटिंग हो, तो बेहतर है आप अपने पाचन क्षमता को दुरुस्त करने पर काम करें। लेकिन, इसके साथ-साथ पेट में जलन होने पर इंस्टेंट रिलीफ के लिए भी आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। आपको बता दें कि स्पाइसी फूड खाने के बाद जलन ही नहीं, बल्कि पेट दर्द और क्रैंपिंग जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। अगर सिर्फ जलन हो रही है, तो इंस्टेंट रिलीफ के लिए आप कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे जल्द सेहत में असर दिखने लगता है। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की
स्पाइसी खाने के बाद पेट में हो रही जलन को कम करने के लिए क्या पिएं?- Pet Me Jalan Ho To Kya Piye
पेट की जलन में पिएं नारियल पानी
स्पाइसी फूड खाने के बाद अगर जलन हो रही है, तो इसकी अनदेखी न करें। इससे छुटकारा पाने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पेट की जलन को शांत कर सकते हैं। यही नहीं, नारियल पानी पीने से एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। दरअसल, नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट, जैसे पोटेशियम होता है। यह बॉडी के पीएच लेवल को बैलेंस करने का काम करता है, जिससे पेट की जलन से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: तीखा खाने के बाद पेट में होती है जलन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
पेट की जलन में पिएं अदरक की चाय
अदरक का सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए, तो इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इरीटेशन की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, अदरक का सेवन करने से पेट में बने एसिड को एसोफेगस तक जाने से रोकता है। इस तरह, देखा जाए तो अदरक की चाय पीने से पेट की जलन से राहत मिल सकती है। इससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों में भी कमी आती है। इससे ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होने में मदद मिलती है।
पेट की जलन में पिएं फलों का जूस
विशेषज्ञों की मानें, तो पेट में जलन से छुटकारा पाने के लिए आपको ऐसे फलों का जूस नहीं पीना चाहिए, जिसमें ज्यादा एसिड होते हैं। इस तरह के फलों का सेवन करने से फूड पाइप में मौजूद म्यूकस मेंब्रेन में जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसका मतलब है कि पेट की जलन दूर करने के लिए आपको ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिसमें एसिड का स्तर कम होता है।
इसे भी पढ़ें: पेट की जलन शांत कर देते हैं किचन में रखे ये 4 मसाले, गर्मियों में जरूर करें सेवन
पेट की जलन दूर करने के लिए पिएं एलोवेरा जूस
पेट में जलन होने पर आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो एसोफेगस में आई सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, एलोवेरा जूस पेट में मौजूद एसिड के स्तर को कम करके पेट की जलन को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप चाहें, तो एलोवेरा जूस मार्केट से खरीदकर पी सकते हैं। इसका सूदिंग इफेक्ट आपके पेट को ठंडा कर सकता है। हालांकि, इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। इसलिए, अगर इससे आपको एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें।
पेट की जलन दूर करने के लिए पिएं छाछ
इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है। इसलिए, इन दिनों लोग दही और दही से बने प्रोडक्ट का सेवन कम करते हैं। लेकिन, अगर आपको पेट में जलन है, तो इसका सेवन करना नुकसानदायक नहीं होगा। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट की जलन को शांत करने के काम आता है और पाचन क्षमता में भी सुधार करता है। इसके अलावा, अगर सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो, तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। आपको तुरंत आराम मिलने लगेगा।
All Image Credit: Freepik