तीखा खाने के बाद पेट में होती है जलन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

कुछ लोगों को मसालेदार और तीखा खाना खाने से पेट में जलन होने लगती है। ऐसे में अगर इन 5 घरेलू उपायों को ट्राई किया जाए, तो समस्या से जल्द राहत मिलती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
तीखा खाने के बाद पेट में होती है जलन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies For Burning Stomach: पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं हमारे खानपान के कारण ही होती हैं। अगर आप ज्यादा तला-भूना खाते हैं, इससे आपको कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है। वहीं अगर गलत कॉम्बिनेशन वाली चीजें खाई जाएं, तो इससे पेट दर्द होने का खतरा भी होता है। इसी प्रकार कुछ लोगों को तीखा और मसालेदार खाने से पेट में जलन होने लगती है। ऐसे में खट्टी डकार आना और पेट में दर्द और डिस्कंफर्ट होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर कुछ घरेलू उपायो को अपनाया जाए, तो इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। आइए इस लेख में जानें पेट में जलन होने पर किन घरेलू नुस्खे को अपनाया जाए।

burning in stomach

तीखा खाने के बाद पेट में जलन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय- Natural Ways To Get Rid of Burning Stomach

ठंडे दूध का सेवन करें

अगर तीखा खाते ही आपको पेट में जलन होने लगती है, तो आप ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। ठंडा दूध हाइपरएसिडिटी को कम करके पेट की जलन से राहत दिला सकता है। यह पेट में बनने वाले एसिड को शांत करता है जिससे पेट की जलन से राहत मिलती है।

दही से मिलेगा आराम

पेट में जलन होने पर आप ठंडे-ठंडे दही का सेवन भी कर सकते हैं। यह पेट में बनने वाले एसिड को कम करता है। साथ ही इसमें विटामिन-बी और लैक्टिक एसिड भी पाया जाता है, जो पाचन की समस्याओं में आराम देने में मदद कर सकता है। जलन होने पर आप एक कटोरी ठंडे दही का काला नमक डालकर सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- पेट में जलन क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

ग्रीन टी का सेवन करें 

ग्रीन टी में मौजूद टैनिन कंपाउंड पेट का एसिड कम करने में मददगार है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन होने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन खाने के एक घंटे बाद करने की सलाह दी जाती है। ग्रीन टी को आप दिन में 2 बार ले सकते हैं। 

केला खाना होगा फायदेमंद 

केले में मौजूद आवश्यक गुण पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम दे सकता है। कब्ज या एसिडिटी की समस्या में भी केले का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। यह पेट में जलन पैदा करने वाले तत्वों को शांत करने में मददगार हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

पुदीने का पानी पीयें

पेट में दर्द या जलन होने पर पुदीने का सेवन करना काफी पुराना उपाय है। इसके लिए आप पुदीने को पानी में डालकर सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट की गर्मी शांत करने में मदद कर सकते हैं। इसे आप दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं। 

इन 5 टिप्स की मदद से आप पेट की जलन की समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर इसके बावजूद आपको आराम नहीं मिले, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Read Next

Upper Back Pain: पीठ के ऊपरी ह‍िस्‍से में दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्‍द म‍िलेगा आराम

Disclaimer