खाली पेट सीने में हो रही है जलन? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

Empty Stomach Heartburn: खाली पेट सीने में जलन की परेशानी होने पर आपको कुछ असरदार उपायों का सहारा लेना चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट सीने में हो रही है जलन? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय


Empty Stomach Heartburn : लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से आपको सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। दरअसल, जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं तो पेट में गैस बनने लग जाती है जिसका असर आपके सीने पर भी दिख सकता है। अगर आपको भी खाली पेट सीने में जलन की परेशानी हो रही है तो इसके लिए आपको दवा खाने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू उपचार की मदद से आप खाली पेट सीने में जलन की परेशानी को कम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आप खाली पेट सीने में जलन की परेशानी को कम कर सकते हैँ। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में- 

खाली पेट सीने में जलन

खाली पेट सीने में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। इस समस्या को कम करने के लिए आप निम्न उपायों को फॉलो कर सकते हैँ। आइए जानते हैं इन उपायों को बारे में-

1. पका हुआ केला खाएं

खाली पेट सीने में जलन की परेशानी को कम करने के लिए पका हुआ केला खाएं। केले में मौजूद हाई पोटैशियम पेट के एसिड को कम करता है, जिससे सीने में जलन, पेट की एसिडिटी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप सौंफ, नट्स और खरबूजे के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 

2. शुगर-फ्री गम चबाएं

च्युइंग गम लार के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे पेट में जमा गैस या एसिडिटी की समस्या दूर होती है। अगर आप सीने में जलन को कम करना चाहते हैं तो रोजाना शुगर-फ्री गम चबाएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

3. ट्रिगर फूड्स से बचें

कभी भी अपने आहार में ऐसी चीजों को न शामिल करें जिससे एसिडिटी की समस्या बढ़ती है। खासतौर पर रात के समय चना, राजमा जैसी चीजों का सेवन करने से बचेँ। इस तरह की चीजों का सेवन करने से सुबह खाली पेट सीने में जलन की परेशानी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी के दौरान सीने में जलन होने पर पिएं ये 5 हर्बल चाय, दूर होगा हार्टबर्न और मिलेंगे कई फायदे

4. धूम्रपान से बनाएं दूरी

धूम्रपान का सेवन करने से आपके मुंह में लार की मात्रा कम होती है। यह पेट में एसिडिटी को बढ़ावा देता है, जिससे खाली पेट होने पर सीने में जलन की परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आप धूम्रपान का सेवन करते हैं तो इसे छोड़ना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 

5. तनाव करे कम 

स्ट्रेस लेने से  न सिर्फ इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि इसकी वजह से आपको पेट में दर्द, एसिडिटी, सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए तनाव को कम करें। तनाव में रहने से सीने में जलन भी हो सकता है। तनाव कम करने के लिए आप एक्सरसाइज और सही खानपान का चुनाव करें। 

सीने में जलन की परेशानी को कम करने के लिए आप इन उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 

Read Next

मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

Disclaimer