Doctor Verified

रोने के बाद आंखों में होती है जलन और खुजली, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

Eye Burning After Cry: जब हम रोते हैं, तो आंखों से आंसू न‍िकलते हैं और कई बार आंख में जलन और खुजली भी महसूस होती है। जानें इसे दूर करने के आसान उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोने के बाद आंखों में होती है जलन और खुजली, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

Eye Burning After Cry: क्‍या आपको रोने के बाद या आंखों से आंसू न‍िकलने के कारण सूजन या जलन का एहसास होता है?दरअसल जब हम रोते हैं, तो हमारी आंखों से आंसू निकलते हैं जो आंखों को सूखा सकते हैं और जलन का कारण बनते हैं। आंखों से आंसू न‍िकलने या रोने के दौरान, आंखों के चारों ओर की त्‍वचा सूज जाती है ज‍िससे आंखों में जलन होती है। आंसू बहने से आंखों की प्राकृतिक नमी खो जाती है ज‍िससे खुजली और जलन होती है। कभी-कभी आंखों की यह जलन और खुजली काफी देर तक बनी रहती है। इसे लंबे समय तक बर्दाश करना मुश्‍क‍िल हो सकता है। आंख में जलन और खुजली के कारण देखने में भी परेशानी हो सकती है। इसल‍िए इसका इलाज जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान उपाय ज‍िनकी मदद से आप आंख में होने वाली जलन और खुजली से न‍िजात पा सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।  

eye burning after cry

रोने के बाद आंखों की जलन और खुजली को कैसे दूर करें?- Eye Burning After Cry 

  1. आंखों की जलन दूर करने के ल‍िए ठंडे पानी के छींटे आंखों पर मारें। इससे जलन कम होगी और आंखों को आराम म‍िलेगा। 
  2. जलन कम करने के ल‍िए गुलाब जल की बूंदों को कॉटन पर लगाकर आंखों के ऊपर मसाज करें। ध्‍यान रखें क‍ि आंख में गुलाब जल डालने से बचें। 
  3. आलू की स्‍लाइस या खीरे की स्‍लाइस को पतला काटकर आंख के ऊपर रखने से भी आंखों को ठंडक म‍िलती है और जलन दूर होती है।      
  4. टी बैग को ठंडे पानी में डुबोकर आंख पर रखने से भी आराम म‍िलता है और जलन से छुटकारा म‍िलता है।  
  5. आंख के बाहर चारों ओर बादाम के तेल से माल‍िश करें। दबाव डाले बगैर माल‍िश करें और रातभर के ल‍िए तेल को लगाए रखें। इससे आंख के आसपास मौजूद नसों को आराम म‍िलेगा और जलन दूर हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- आंखों की जलन और पानी आने की समस्‍या दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी में आंखों को म‍िलेगी ठंडक

आंख में जलन होने पर क्‍या न करें?- What To Avoid During Eye Burning

  • अगर आंख में जलन हो रही है, तो आंख को रगड़ने या मसलने से बचना चाह‍िए। 
  • आंख के अंदर कुछ भी न डालें। डॉक्‍टर की सलाह पर आई ड्रॉप्‍स का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 
  • आंख में जलन होने पर क‍िसी तरह का आई मेकअप जैसे काजल या आई लाइनर का प्रयोग न करें।
  • आंख में जलन होने पर तेज लाइट या धूप में जाने से बचें, लाइट से आंख में जलन की समस्‍या बढ़ सकती है।
  • आंख में जलन होने पर स्‍मार्टफोन या गैजेट्स का ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें। इससे जलन और खुजली की समस्‍या बढ़ सकती है।     

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

21 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer