सुबह उठते ही आंखों में होने लगती है जलन, राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Eye Irritation in Morning: कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद आंखों में तेज जलन और खुजली महसूस होती है। आगे जानते हैं कि आंखों में जलने होने पर आपको क्या उपाय अपनाने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही आंखों में होने लगती है जलन, राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय


Eye Irritation in Morning In Hindi: सुबह के समय कई लोगों को आंखों में जलन और दर्द महसूस होने लगता है। सुबह के समय आलस में आंखों में जलन या दर्द होना लोगों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल, देर तक कम रोशनी में कंप्यूटर पर काम करने की वजह से लोगों की आंखों में थकान हो सकती है, जो सुबह उठने के बाद भी आपकी आंखों को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा, दिनभर का प्रदूषण आदि में रहने के कारण भी आंखों में दर्द और जलन हो सकती है। वहीं, कंप्यूटर में दिनभर काम करने के चलते भी आंखों पर जोर पड़ सकता है। सुबह के समय आंखों पर जलन होने पर आप घरेलू उपायों से आराम पा सकते हैं। इस लेख में आगे आंखों की जलन को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं। 

सुबह उठते ही आंखों में होने लगती है जलन, राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय - Remedies For Burning Eyes In Morning in Hindi

आंखों की ठंडी सिकाई करें 

सुबह के समय आंखों पर जलन महसूस होने पर आप ठंडे पानी से आंखों को साफ कर सकते हैं या ठंडी सिंकाई (cold compress for burning eyes) कर सकते हैं। इससे आंखों की लालिमा कम होती है और जलन में भी आराम मिलता है। इसके लिए आप एक सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े को रखें और आंखों को बंद करके इसे पलकों पर लगाएं। 

remedies for burning eyes in hindi

खीरे के स्लाइस को आंखों पर रखें 

सुबह के समय आंखों पर जलन होने पर आप घर में आसानी से उपलब्ध होने वाले खीरे के दो स्लाइस (Cucumber slice for burning eyes) काटें। इसके बाद इन स्लाइस को बंद आंखों पर रखकर कुछ मिनट के लिए रेस्ट करें। इस उपाय से आपको आंखों पर आराम मिलेगा और जलन कम होने लगेगी। 

गुलाब जल का प्रयोग करें 

आंखों की समस्या में गुलाब जल (rose water for burning eyes) का उपयोग सालों से किया जा रहा है। आंखों में जलन या इंफेक्शन होने पर भी आप अच्छी क्वालिटी के गुलाब जल की कुछ बूंदों को आंखों पर डाल सकते हैं। इसके अलावा, आप रुई के टुकड़े को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर करीब 10 से 15 मिनट तक रखें। इससे सूजन और जलन में राहत मिलती है। 

टी बैग्स का उपयोग करें 

ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों की जलन और सूजन (swelling in eyes) को कम करने में मदद करते हैं। टी बैग्स को गर्म पानी में डुबोने के बाद फ्रिज में ठंडा कर लें। फिर इन्हें आंखों पर रखें। इससे आंखों में ठंडक पहुंचेगी और जलन से राहत मिलेगी।

आलू के स्लाइस आंखों पर रखें

जिन लोगों को सुबह के समय आंखों पर जलन महसूस होती है, वह आलू के स्लाइस को आंखों पर रख सकते हैं। इससे आंखों की जलन (eye burning) शांत होती है और लालिमा भी कम होती है। इस उपाय के लिए आप आलू को छीलकर पानी से धो लें। इसके बाद स्लाइस काट इसे बंद आंखों पर रखें। 

इसे भी पढ़ें : आंखों की थकान और जलन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Eye Burning: आयुर्वेद में आंखों की जलन को शांत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ऊपर बताए गए कुछ उपायों को आप अपना सकते हैं। लेकिन, यह उपाय कम समस्या में ही कारगर हो सकते हैं। यदि, आंखों पर जलन, सूजन या अन्य समस्या के चलते तेज दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप घेरलू उपाय की जगह पर आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

झुर्रियां कम करने के लिए अलसी के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 3 तरीके

Disclaimer