
Tired and Burning Sensation in Eyes Home Remedies: हमारी आंखें नाजुक होती हैं। आई हेल्थ के प्रति लापरवाही बरतने से आपका विजन कमजोर हो सकता है। शरीर की तरह आंखों में भी थकान और जलन जैसी समस्याएं होती हैं। घर से बाहर निकलने पर आंखें प्रदूषित हवा के संपर्क में आती हैं जिसके कारण खुजली या आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती है। वातावरण में स्मॉग बढ़ने के कारण आंखों में जलन भी बढ़ जाती है। प्रदूषित हवा के कारण आंखों में ड्राईनेस बढ़ने लगती है। यही कारण है कि आंखों में जलन महसूस होती है। जो लोग कंप्यूटर या लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते हैं, उनकी आंखों में थकान और जलन जैसे लक्षण आए दिन नजर आते हैं। स्क्रीन पर ज्यादा देर काम करने का बुरा असर आंखों पर पड़ता है। आंखों की जलन और थकान दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों के बारे में आगे जानेंगे।
1. ठंडे पानी से आंखों को साफ करें
आंखों में जलन या थकान होने पर आंखों में पानी के छींटे डालें। इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आंखों में थकान और जलन दूर करने के लिए पानी का सेवन करें। पानी की कमी के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण नजर आने लगते हैं। वहीं संक्रमण के कारण आंखों में होने वाली जलन को दूर करने के लिए भी पानी का सेवन जरूरी है। पानी पीने से विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाएंगे और आंखों का संक्रमण ठीक हो जाएगा।
2. आंखों की थकान दूर करे खीरा
आंखों की जलन और थकान दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की पतली स्लाइस काट लें। स्लाइस को काटकर फ्रिज में रख दें। फिर इन स्लाइस को आंखों के ऊपर रखें। 20 से 30 मिनट आंखों को बंद करके लेटे रहें। खीरे का इस्तेमाल करने से आंखों को ठंडक मिलती है और जलन व थकान से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सोने के कारण इस आदमी ने खो दी आंख की रोशनी, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?
3. आंखों पर लगाएं ठंडा दूध
आंखों में थकान महसूस हो रही है या जलन हो रही है, तो ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे दूध में रूई डुबाएं। रूई को आंखों के ऊपर रखकर हल्की मालिश करें। दूध की ठंडी तासीर से आंखों का संक्रमण दूर होगा और आंखों में फ्रेशनेस आएगी। देर तक काम करने के बाद ये उपाय ट्राई करेंगे, तो आंखों में दर्द, सूजन और थकान आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आंखों की जलन दूर करने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. गुलाब जल का इस्तेमाल करें
आंखों की थकान दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल की कुछ बूंदों को कॉटन पैड पर डालें। इसे आंखों पर रख लें। 20 मिनट तक गुलाब जल युक्त पैड को आंखों पर रखने से आंखों की जलन और खुजली से छुटकारा मिलता है। गुलाब जल की तासीर ठंडी होती है। ताजे गुलाब जल को आंख में भी डालते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले गुलाब को आंख में न डालें। इनमें केमिकल्स मौजूद होते हैं। इन केमिकल्स के संपर्क में आने से आंख में जलन की समस्या बढ़ सकती है इसलिए आंख के अंदर कुछ भी डालने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- कफ सिरप के बाद अब भारत में बनी Eye Drop हुई फेल, यूएस में गई 1 की जान और फैला संक्रमण
5. आलू से दूर करें आंखों की जलन
आंखों में थकान और जलन महसूस हो रही है, तो कच्चे आलू की स्लाइस का इस्तेमाल करें। खीरे की तरह इसे भी काटकर फ्रिज में रख लें। जब आलू की स्लाइस ठंडी हो जाए, तो उसे दोनों आंखों के ऊपर रखें। 20 मिनट बाद आलू की स्लाइस को हटा दें। इस उपाय को करने से आंखों को आराम मिलेगा और आंखों की थकान दूर हो जाएगी।
आंखों की जलन और थकान दूर करने के लिए आलू, खीरा, एलोवेरा, गुलाब जल, ठंडा दूध आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इन चीजों का इस्तेमाल आंखों अंदर करने के बजाय आंखों के ऊपर करें।