पेट की जलन शांत कर देते हैं किचन में रखे ये 4 मसाले, गर्मियों में जरूर करें सेवन

Spices To Stop Stomach Burning: पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें किचन में रखें मसालों का सेवन -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 14, 2023 17:00 IST
पेट की जलन शांत कर देते हैं किचन में रखे ये 4 मसाले, गर्मियों में जरूर करें सेवन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Spices To Stop Stomach Burning In Hindi: आजकल के असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई लोगों को कुछ भी खाने के बाद पेट में जलन होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- अधिक मसालेदार खाना, गलत समय पर भोजन करना या कमजोर पाचन तंत्र। जिन लोगों को पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें भी सीने और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी परेशानी भी होती है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसकी वजह से आपको आंत की समस्या भी हो सकती है। पेट की जलन से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं और कई घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, ये मसाले न केवल पेट की जलन को शांत करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत भी बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

पेट की जलन को ठीक कर देंगे ये 4 मसाले - Best Spices To Stop Stomach Burning In Hindi

धनिया

धनिया का इस्तेमाल सब्जी और दाल में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ भी रखता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-के, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी और जलन को शांत करने का काम करता है। इसके लिए आप धनिया के बीज को पानी में उबालकर पी सकते हैं। इससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

हरी इलायची 

आमतौर पर हरी इलायची का इस्तेमाल चाय या स्वीट डिश बनाने के लिए किया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप गर्मियों में इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरी इलायची खाने से पेट में गैस, एसिडिटी और पेट में जलन आदि समस्याओं से राहत मिल सकती है। आप खाना खाने के बाद हरी इलायची को मुंह में रखकर चूस सकते हैं। यह खाना पचाने में मदद करती है।

Spices-For-Stomach-Burning

इसे भी पढ़ें: गर्मि‍यों में पेट की जलन से रहते हैं परेशान? आपकी समस्या दूर करेंगी ये 5 तरह की चाय

सौंफ

सौंफ का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले या माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। यह भोजन को पचाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की जलन भी शांत होती है। आप चाहें तो सौंफ के शर्बत या चाय का सेवन कर सकते हैं।

जीरा 

जीरा पेट की जलन, कब्ज व गैस की शिकायत को दूर करता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व पाचन एंजाइम को बढ़ावा देते हैं। यह आंत में होने वाली इर्रिटेशन से राहत पहुंचाने में कारगर होता है। सीने या पेट में जलन होने पर एक गिलास पानी में एक चम्मच डालकर उबाल लें। फिर छानकर इसका सेवन करें। हालांकि, ध्यान रखें कि गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

नियमित रूप से इन मसालों का सेवन करने से न केवल पेट की जलन से राहत मिलती है, बल्कि पाचन तंत्र स्वस्थ भी रहता है। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी या समस्या से पीड़ित हैं, तो इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer