
Triphala Churna On Empty Stomach: संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए त्रिफला एक बेहतरीन हर्बल उपचार है। जिसका प्रयोग आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही कई शारीरिक रोगों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। इसका नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। दरअसल, त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है। इस मिश्रण में शक्तिशाली गुण पाए जाते हैं, यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ ही कई एक्टिव कंपाउंड से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। खासकर, अगर आप सुबह खाली पेट त्रिफला का सेवन करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। इससे कई रोगों को दूर भगाने में भी मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको सुबह खाली पेट त्रिफला खाने के 5 फायदे (subah khali pet triphala khane ke fayde) बता रहे हैं।
इस पेज पर:-

खाली पेट त्रिफला चूर्ण खाने के फायदे- Triphala Churna On Empty Stomach Benefits In Hindi
1. ओरल हेल्थ के लिए है लाभकारी है
मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने में त्रिफला कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह दांत में प्लाक के निर्माण को रोकने में मदद करता है। इस तरह यह दांतों में कीड़ा लगने से रोकने, साथ ही मसूड़ों की सूजन कम करने में भी लाभकारी है।
2. पेट को रखे स्वस्थ
पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द और अपच आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में त्रिफला बहुत लाभकारी है। यह पाचन शक्ति बढ़ाता है। साथ ही यह इसमें रेचक गुण होते हैं। यह पेट की जलन को शांत और सूजन को कम करता है। आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पेट संबंधी समस्याओं से बचाता है।
इसे भी पढें: एसिडिटी में इस तरह करें त्रिफला का सेवन, जल्द मिलेगी राहत
3. वेट लॉस में है लाभकारी है
अध्ययन में पाया गया है कि शरीर की चर्बी को कम करने में त्रिफला बहुत फायदेमंद है। खासकर यह पेट के आसपास जमा जिद्दी की चर्बी कम करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज के साथ सुबह खाली पेट त्रिफला का सेवन करता है, तो इससे तेजी से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
4. सूजन से लड़ने में है लाभकारी है
एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर त्रिफला शरीर की सूजन कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, पोलीफेनोल, टैनिन और सपोनिन जैसे सक्रिय यौगिक भी होते हैं, जो शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। जिससे शरीर में सूजन और कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
5. कैंसर के जोखिम को करे कम
सुबह खाली पेट त्रिफला का सेवन करने से कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचाव और उनके विकास के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, यह शरीर में फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास में योगदान देते हैं। अध्ययन में भी त्रिफला के कैंसर रोधी गुणों की पुष्टि की गई है।
इसे भी पढें: क्या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण ले सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
खाली पेट त्रिफला का सेवन कैसे करें- How to take triphala on empty stomach
आमतौर पर यह सलाह दी जाती है, कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 500mg से 1 ग्राम त्रिफला का सेवन किया जा सकता है। आपको पहले त्रिफला चूर्ण को जीभ पर रखना है, फिर गुनगुने पानी के साथ निगल लेना है। आप चाहें तो रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में त्रिफला मिलाकर रातभर के लिए छोड़ सकते हैं और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version