
Triphala Churna For Acidity In Hindi: आयुर्वेद में आंवला का प्रयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह आंवला, बहेड़ा, हरड़ तीन अद्भुत आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का मिश्रण होता है, जिनका स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ होते हैं। आपने अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर त्रिफला सेवन करते देखा होगा। लेकिन आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव और उनके उपचार के लिए एक दवा के रूप में किया जाता है। एसिडिटी की समस्या के लिए भी यह एक रामबाण उपाय है। अगर सही तरीके से इसका सेवन करें तो आपको जल्द एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। एसिडिटी होने पर त्रिफला का सेवन का सही तरीका क्या है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी से बात की (BAMS Ayurveda) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
एसिडिटी में कैसे लाभकारी त्रिफला का सेवन- How triphala churna helps in Acidity
डॉ. भुवनेश्वरी की मानें, तो इन तीनों ही जड़ी बूटियों में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। हरड़ एक बेहतरीन रेचक है, यह मल को ढीला करने में लाभकारी है। आंवला की बात करें तो इसमें रेचक और कूलिंग गुण होते हैं, जिससे यह पेट की परतों को ठंडक पहुंचाने और सूजन दूर करने में मदद करता है। वहीं बहेड़ा में भी रेचक गुण होते हैं, इसके अलावा यह डाइट्री फाइबर से भरपूर होती है, जो मल को सख्त करने और पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढें: सेक्स क्षमता बढ़ाने में मदद करती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
एसिडिटी में त्रिफला का सेवन कैसे करें- How To take triphala in Acidity in hindi
इसके सेवन का सबसे आसान तरीका ही कि आप रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण रखें और गर्म पानी के साथ निगल लें। इसके अलावा आप रातभर पानी में 1 चम्मच त्रिफला पाउडर को भिगोक भी रख सकते हैं और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह 4 से 5:00 बजे के बीच के बीच त्रिफला का सेवन सबसे लाभकारी माना जाता है।
इसे भी पढें: पुरुषों में स्पर्म की कमी (एजुस्पर्मिया) दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
आप इसके पाउडर को गर्म पानी और शहद के साथ भोजन से पहले भी ले सकते हैं। कुछ लोगों को इसके स्वाद के चलते सेवन करने में असजता महसूस हो सकती है। ऐसे में आप इसमें हल्की चीनी, गुड़ या शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आमतौर 500mg से एक ग्राम तक इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। कोशिश करें कि आप इसका सेवन डॉक्टर द्वारा सुझाई मात्रा और तरीके से ही करें।
All Image Source: freepik