पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी या वीर्य की कमी होने की समस्या को एजुस्पर्मिया (Azoospermia in Hindi) कहते हैं। इस समस्या में पुरुषों में शुक्राणुओं की मात्रा कम होती है। पुरुषों की सेहत से जुड़ी यह एक गंभीर समस्या है जिसे नजरअंदाज करना बहुत खतरनाक हो सकता है। शुक्राणुओं की कमी होने पर पुरुष पिता नहीं बन सकते है और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। एक आंकड़े के मुताबिक पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी से जुड़ी समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे खानपान और खराब जीवनशैली को प्रमुख कारण माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी एक आंकड़े के मुताबिक साल 2001 से 20011 के बीच में ही पुरुषों में एजुस्पर्मिया की समस्या में 30 प्रतिशत के आसपास बढ़ोत्तरी हुई है। पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी को दूर करने या एजुस्पर्मिया की समस्या से निपटने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और औषधियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं एजुस्पर्मिया की समस्या से दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय के बारे में।
पुरुषों में स्पर्म की कमी को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स (Ayurvedic Remedies for Azoospermia in Hindi)
एजुस्पर्मिया या स्पर्म काउंट में कमी की समस्या के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस के पाण्डेय के मुताबिक आज के समय में स्मोकिंग, शराब का अधिक सेवन और खराब जीवनशैली को ही इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। स्पर्म काउंट बढाने और एजुस्पर्मिया से छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेदिक टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समस्या में आप इन आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गाइनेकोमैस्टिया: बढ़े हुए चेस्ट साइज से हैं परेशान? डॉक्टर से जानें यह मेल ब्रेस्ट है या फैट
1. स्पर्म काउंट बढाने के लिए शतावरी का इस्तेमाल
शतावरी के इस्तेमाल से पुरुषों का स्पर्म काउंट कम करने में बहुत फायदा मिलता है। आयुर्वेद में शतावरी को शक्तिशाली औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने पर शतावरी का सेवन जरूर करना चाहिए। शुक्राणुओं की संख्या बढाने या एजुस्पर्मिया की समस्या से बचने के लिए शतावरी का इस्तेमाल आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर कर सकते हैं। शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए शतावरी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
2. स्पर्म काउंट बढाने के लिए अश्वगंधा
पुरुषों के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों को दूर करने और मेमोरी बढ़ाने के लिए किया जाता है। नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह के आधार पर इसका सेवन करने से स्पर्म काउंट बढाने में बहुत फायदा मिलता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शुक्राणुओं को प्रभावित करने वाले फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) को दूर करते हैं और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं।
3. स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए अरंडी के पत्ते
अरंडी के पत्तों का इस्तेमाल स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अरंडी के पत्तों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरुषों के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं। अरंडी के पत्तों को धूप में सुखा लें और इसका चूर्ण बनाकर इसे शहद के साथ खाने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदा मिलता है। आप शारीरिक कमजोरी और शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं।
4. शुक्राणुओं की कमी होने पर शिलाजीत
शिलाजीत का सेवन शरीर की कमजोरी को दूर करने और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए शिलाजीत रामबाण की तरह काम करती है। आप इसका सेवन न सिर्फ शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए कर सकते हैं बल्कि इसका सेवन आपकी प्रजनन क्षमता को सुधारने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
5. स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए सफेद मूसली
सफेद मूसली शुक्राणुओं की संख्या बढाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के इलाज के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरुषों में नपुंसकता की समस्या के इलाज के लिए भी सफेद मूसली का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) से क्या वाकई खराब होती है पुरुषों की सेहत? मेडिकल एक्सपर्ट्स से जानें पूरा सच
स्पर्म काउंट की कमी को दूर करने के लिए आप ऊपर बताये गए आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से पहले आपको एक बार एक्सपर्ट डॉक्टर या किसी आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)
Read Next
गोखरू का पाउडर खाने से दूर होंगी स्किन से लेकर पीरियड्स तक की समस्याएं, जानें सेवन का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version